Headlines

बाबा बालक नाथ मंदिर की सीढ़ियों की टाइलें उखड़ीं:दियोटसिद्ध गुफा पहुंचने में श्रद्धालुओं को परेशानी; प्रशासन जल्द करवाएगा मरम्मत




उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध को जाने वाली मुख्य सीढ़ियों पर कई स्थानों से टाइलें उखड़ गई हैं और उनमें दरारें आ गई हैं। बरसात के मौसम में कई जगह टाइलें धंसने से उनके नीचे खाली स्थान बन गया है, जिससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। यहां से गुजरने वाले श्रद्धालुओं के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है। प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु इन्हीं सीढ़ियों के माध्यम से बाबा बालकनाथ की पवित्र गुफा तक पहुंचते हैं। क्षतिग्रस्त सीढ़ियां परेशानी का कारण बन रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के चलते स्थिति और गंभीर हो सकती है, इसलिए प्रभावित हिस्सों की जल्द मरम्मत कराई जानी चाहिए। दियोटसिद्ध व्यापार मंडल के प्रधान संजय कुमार ने मंदिर की मुख्य सीढ़ियों की वर्तमान स्थिति को चिंताजनक बताया। उन्होंने कहा कि बरसात के दिनों में श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार बनी रहती है और उखड़ी हुई टाइलों के कारण किसी भी समय दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने मंदिर प्रशासन से क्षतिग्रस्त हिस्से की तत्काल मरम्मत कराने और आवश्यक सुरक्षा प्रबंध करने की मांग की। शनिवार और रविवार को रहती है भीड़ शनिवार और रविवार को बाबा बालकनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। हाल ही में, बाबा की नगरी से लौट रहे श्रद्धालुओं की एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई थी। इस सड़क हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि एक श्रद्धालु ने एम्स बिलासपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। मंदिर अधिकारी बोले- भारी बारिश के कारण समस्या मंदिर अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि भारी बारिश के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। उन्होंने कहा कि मौके पर तकनीकी कर्मचारियों को भेजकर क्षतिग्रस्त सीढ़ियों की जल्द मरम्मत करवाई जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा या खतरे का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी बताया कि मंदिर में कनिष्ठ अभियंता का पद रिक्त चल रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *