चतरा मॉब लिंचिंग मामला; 11 गिरफ्तार, 200 पर FIR:मुख्य आरोपी पूर्व मुखिया फरार, ग्रामीणों ने की सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी




चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के बड़गांव में हुई मॉब लिंचिंग मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस घटना में मोहम्मद इमरोज की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि 200 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। यह वारदात छठी कक्षा की छात्रा से कथित दुष्कर्म के आरोप के बाद हुई। मृतक मोहम्मद इमरोज़ पर दुष्कर्म का आरोप था, जिसके बाद भीड़ ने उन्हें पीट-पीटकर मार डाला। टंडवा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 55 नामजद और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। अनिल ठाकुर, मनी घटवार और पनवा देवी सहित 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। दो अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की जा रही है। मृतक मोहम्मद इमरोज़ के पिता सुल्तान मियां ने पुलिस को दिए आवेदन में बड़गांव पंचायत के पूर्व मुखिया विजय चौबे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि विजय चौबे ने 100 से 150 लोगों की भीड़ का नेतृत्व किया था। इस मामले में मुख्य आरोपी और भाजपा नेता विजय चौबे अभी भी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है, जिससे इलाके में तनाव बना हुआ है। आक्रोशित ग्रामीण एकजुट होकर राज्य सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी किया। ग्रामीणों ने थाना प्रभारी और मुख्य आरोपी विजय चौबे की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं, टंडवा थाना प्रभारी पप्पू कुमार शर्मा ने बताया कि फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। एहतियात के तौर पर बड़गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *