Headlines

औरंगाबाद- तेज रफ्तार हाइड्रा ने बाइक में टक्कर मारी:सड़क से 10 फीट दूर गिरा युवक, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत; घर का इकलौता लड़का था




औरंगाबाद में तेज रफ्तार हाइड्रा ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार किसान 10 फीट दूर सड़क पर जा गिरा। गंभीर हालत में ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया। इस बीच ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान तेलडीहा गांव निवासी लक्ष्मण तिवारी के पुत्र चंदन कुमार(22) के तौर पर हुई है। घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज बाजार के पास की है।
घर का इकलौता बेटा था चंदन चंदन अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। पिता लक्ष्मण तिवारी खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए चंदन भी खेती में पिता का पूरा सहयोग करता था। उसने कुछ समय पहले रेडीमेड कपड़ों की दुकान भी शुरू की थी, हालांकि फिलहाल वह दुकान बंद थी। तीन बहनों की शादी हो चुकी है और वह परिवार में तीसरे नंबर पर था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। हाल ही में जनेऊ संस्कार संपन्न हुआ था। परिजन उसकी शादी की तैयारी कर रहे थे। गांव के लोगों के अनुसार चंदन बेहद मिलनसार, मेहनती और व्यवहार कुशल युवक था। वह खेती के अलावा सामाजिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता था। उसकी असमय मौत से न केवल परिवार बल्कि पूरे तेलडीहा गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। गांव के लोगों का कहना है कि परिवार का इकलौता सहारा छिन जाने से माता-पिता पूरी तरह टूट चुके हैं और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शुरू की कार्रवाई, हादसे के कारणों की जांच घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद देर रात करीब 11 बजे शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। पुलिस फरार हाइड्रा चालक की तलाश में छापेमारी कर रही है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि दुर्घटनास्थल के पास सड़क किनारे लंबे समय से बालू और गिट्टी का ढेर लगा हुआ है। इसी वजह से वाहन चालक का संतुलन बिगड़ा और यह दर्दनाक हादसा हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क किनारे रखी निर्माण सामग्री को तत्काल हटाने और दुर्घटनास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो। विधायक ने जताया शोक वहीं, रफीगंज विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि चंदन एक मेहनती, होनहार और सामाजिक युवक था, जिसकी असमय मृत्यु परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *