![]()
कैथल जिले में सीवन थाना के तहत आने वाले एक गांव में करीब 22 वर्षीय विवाहिता का रास्ता रोककर उससे छेड़खानी करने, अश्लील इशारे करने और कपड़े फाड़ने का मामला सामने आया है। जब विवाहिता ने घर आकर इस बारे में परिवार को बताया। इस दौरान आरोपियों के घर परिजनों ने उलाहना दिया तो बाद में घर में घुसकर उन पर डंडे और गंडासियों से हमला कर दिया। इस संबंध में विवाहिता ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। रास्ता रोककर अश्लील इशारे किए विवाहिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गृहिणी है। गांव का जसविंद्र नामक युवक पिछले करीब एक माह से उसका पीछा कर रहा है। उसका रास्ता रोककर अश्लील इशारे करता है। उसने कई बार आरोपी को ऐसा नहीं करने बारे कहा, लेकिन वह नहीं माना। सोमवार को वह अपने किसी काम से बाहर गई हुई थी। जब रात करीब 8 बजे वह अपने घर वापस लौट रही थी तो आरोपी जसविंद्र ने उसका रास्ता रोक लिया। गलत इशारे करते हुए उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। घर आकर परिजनों को बताया वह आरोपी से बचकर अपने घर आ गई। उसने इस बारे में अपने परिवार को बताया। जब उसके परिजन उलाहना देने गए तो आरोपियों ने उन्हें घर से भगा दिया। बाद में जसविंद्र अपने साथी राहुल, गुरजंट, सुखविंद्र और गौरव के साथ मिलकर उनके घर में घुस गया। आरोपियों ने अपने हाथों में डंडे और लाठियां ली हुई थी। घर में आते ही उसके परिवार के सदस्यों से मारपीट की और जानलेवा हमला किया। उसके कपड़े फाड़ दिए। बाद में शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गए। शिकायतकर्ता ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामले की जांच कर रही पुलिस सीवन थाना एसएचओ जयभागवान ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास महिला की शिकायत आई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
कैथल में विवाहिता का रास्ता रोककर छेड़छाड़:विरोध करने पर कपड़े फाड़े, घर में घुसकर मारपीट, एक महीने से कर रहा था पीछा
