![]()
विद्युत उपमंडल रामपुर बुशहर के तहत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार (8 अगस्त) को पांच घंटे तक बिजली की आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। यह कटौती खनेरी-पाटबंगला फीडर के आसपास वन विभाग द्वारा पेड़ों की लॉपिंग (कटाई) के कार्य के चलते की जा रही है। इसके साथ ही विद्युत विभाग द्वारा दो मुख्य एलटी पैनल्स में आवश्यक रखरखाव और सुधार कार्य भी अमल में लाया जाएगा। सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी सप्लाई विद्युत विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बिजली कटौती का यह समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। पेड़ों की छंटाई के साथ-साथ 630 केवीए (kVA) एलटी पैनल इंद्रा मार्केट और 630 केवीए (kVA) एलटी पैनल चौधरी अड्डा में भी बेहद जरूरी मरम्मत कार्य किया जाना है, जिसके चलते इस फीडर से जुड़े सभी क्षेत्रों की बिजली बंद रखी जाएगी।इस पांच घंटे की बिजली कटौती के कारण रामपुर बुशहर के कई महत्वपूर्ण और रिहायशी इलाके प्रभावित होंगे। इन प्रमुख क्षेत्रों पर पड़ेगा असर खराब मौसम की स्थिति में बदला जा सकता है शिड्यूल विद्युत विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह पूरा कार्य पूरी तरह से मौसम की अनुकूलता पर निर्भर करेगा। यदि शनिवार को क्षेत्र में मौसम खराब होता है या भारी बारिश होती है, तो सुरक्षा कारणों के मद्देनजर इस कार्य को स्थगित कर दिया जाएगा। ऐसी स्थिति में मरम्मत और बिजली कटौती के लिए विभाग द्वारा बाद में नई तिथि की घोषणा की जाएगी। सहायक अभियंता ने उपभोक्ताओं से मांगा सहयोग विद्युत उपमंडल रामपुर बुशहर के सहायक अभियंता ई. राजेश मुखिया ने प्रभावित क्षेत्रों के सभी उपभोक्ताओं और व्यवसायियों से इस अवधि के दौरान विभाग का सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि इस शटडाउन और मरम्मत कार्य का मुख्य उद्देश्य भविष्य में क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति को अधिक सुरक्षित, सुचारू और विश्वसनीय बनाना है, ताकि आने वाले समय में उपभोक्ताओं को अघोषित बिजली कटौती से निजात मिल सके।
Source link
रामपुर में कल 5 घंटे बिजली रहेगी बंद:खनेरी-पाटबंगला फीडर पर पेड़ों की कटाई और मरम्मत कार्य होगा, एक दर्जन इलाके होंके प्रभावित
