Headlines

खुरई में होली फैमिली कॉन्वेंट स्कूल के बाहर हंगामा:हिंदू संगठनों ने लगाए धर्म परिवर्तन के आरोप, भारी पुलिस बल तैनात




खुरई के बीना रोड स्थित होली फैमिली कॉन्वेंट स्कूल में शुक्रवार रात तनावपूर्ण स्थिति बन गई। विश्व हिंदू संगठन और बजरंग दल सहित विभिन्न हिंदू संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ता स्कूल परिसर पहुंच गए। उन्होंने स्कूल प्रबंधन पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। मामले की सूचना मिलते ही खुरई देहात और खुरई शहरी थाना पुलिस का भारी बल मौके पर तैनात किया गया। प्रशासनिक अधिकारी भी स्कूल पहुंचे और स्थिति पर नजर बनाए रखी। यह प्रदर्शन करीब तीन घंटे तक चला। पुलिस ने गेट बंद किया, प्रदर्शन जारी प्रदर्शनकारी संगठनों का आरोप था कि स्कूल के अंदर कुछ लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। इन आरोपों को लेकर कार्यकर्ताओं ने स्कूल के बाहर नारेबाजी की और हंगामा किया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को स्कूल परिसर से बाहर कर मुख्य गेट बंद कर दिया, लेकिन गेट के बाहर भी प्रदर्शन जारी रहा। पुलिस अधिकारी पहुंचे मौके पर बीना एसडीओपी अजय कुमार सनकत, खुरई देहात थाना प्रभारी संतोष सिंह दांगी और खुरई शहरी थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह दांगी मौजूद थे। इन अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने और स्थिति को शांत करने का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हैं। समाचार लिखे जाने तक स्कूल प्रबंधन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई थी। धर्म परिवर्तन के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। प्रशासन का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *