![]()
लखनऊ के इंदिरानगर के अमराई गांव स्थित बजरंग चौराहा इलाके में घर में चोरी के प्रयास के दौरान परिवार पर जानलेवा हमला करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी में इस्तेमाल होने वाला हथियार बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह के चार सदस्यों ने पहले घर की रेकी की थी। दो आरोपी घर में घुसे, जबकि दो बाहर निगरानी कर रहे थे।
एडीसीपी पूर्वी अमोल मुरकुट ने बताया दीपक गुप्ता ने 25 जुलाई को इंदिरानगर थाने में शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि दो अज्ञात चोर घर के पीछे की दीवार कूदकर अंदर घुसे। चोरी के प्रयास के दौरान उनकी मां शांति देवी, पिता उमेश चंद्र गुप्ता और बहन सीमा गुप्ता के साथ मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को शुक्रवार देर रात मानस तिराहा स्थित पार्क के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों घटना को अंजाम देने के इरादे से बैठे हुए थे। आरोपियों की पहचान रामपुर मथुरा सीतापुर निवासी उदय राज और विनोद वर्मा के रूप में हुई ल। दोनों आरोपी मजदूर हैं। दुकान की रेकी के बाद बनाया था घर में घुसने का प्लान पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि उनके दो साथी 23 जुलाई को उनसे मिलने आए थे। उन्होंने लखनऊ के बजरंग चौराहे के पास एक दुकान की रेकी करने की बात बताई थी। उन्हें पता चला था कि दुकान चलाने वाले वृद्ध दंपती के घर के आसपास सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। इसके बाद चारों ने खाली प्लॉट और निर्माणाधीन मकान के रास्ते घर में घुसने की योजना बनाई। 24 जुलाई की रात करीब 10 बजे चारों मौके पर पहुंचे। रात में चहल-पहल कम होने के बाद दो आरोपी बाहर निगरानी करने लगे, जबकि दो आरोपी छत पर चढ़कर पाइप के सहारे घर में उतर गए। परिवार के जागने पर डंडों से किया हमला घर में घुसे दोनों आरोपियों को कुछ देर बाद परिवार के जागने का अंदेशा हुआ। इसके बाद उन्होंने घरवालों पर डंडों से हमला कर दिया। परिवार के सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद चारों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस अब गिरोह के दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
Source link
परिवार पर डंडों से हमला करने वाले दो गिरफ्तार:लूट के इरादे से घर में घुसे थे, 15 दिन बाद हुआ खुलासा
