![]()
छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन ने 24 IFS अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाओं के आदेश जारी किए हैं। अधिकारियों को अलग-अलग वनमंडलों और विभागीय संस्थानों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जारी आदेश के मुताबिक, गणवीर धम्मशील को वन और जलवायु परिवर्तन विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। जबकि उत्तम कुमार गुप्ता को इंद्रावती टाइगर रिजर्व का प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (CCF) बनाया गया है। दुलेश्वर प्रसाद साहू को मनेन्द्रगढ़ वनमंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पंकज राजपूत को रायपुर का नया वन उप संरक्षक (DCF) बनाया गया है। प्रभाकर खलखो को सरगुजा कार्य आयोजना वनमंडल का प्रभारी वन संरक्षक बनाया गया है। देखें ट्रांसफर लिस्ट इन अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी वन विकास निगम में कई अधिकारियों की पदस्थापना जितेन्द्र कुमार उपाध्याय की नवीन पदस्थापना छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम में की गई है। संजय यादव, ग्रीष्मी चांद और ऋषभ जैन को भी छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम में प्रतिनियुक्ति दी गई है। लघु वनोपज संघ और PCCF कार्यालय में भी बदलाव अभिषेक जोगावत को लघु वनोपज संघ में उप महाप्रबंधक की जिम्मेदारी दी गई है। रौनक गोयल को PCCF कार्यालय में वन उप संरक्षक बनाया गया है।
Source link
छत्तीसगढ़ में 24 IFS अधिकारियों का ट्रांसफर:गणवीर धम्मशील बने वन विभाग के विशेष सचिव, कई जिलों के DCF और CCF बदले
