![]()
नई दिल्ली-बीकानेर वंदे भारत एक्सप्रेस शुक्रवार को चूरू के हडियाल स्टेशन के पास तकनीकी खराबी के कारण करीब एक घंटे तक रुकी रही। यात्रा के दौरान ट्रेन की एक पावर यूनिट फेल हो गई, जिससे ट्रेन का संचालन प्रभावित हुआ। समस्या सामने आते ही रेलवे प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था शुरू कर दी। एक पावर यूनिट में आई खराबी देश की सबसे आधुनिक ट्रेनों में शामिल वंदे भारत एक्सप्रेस दो पावर यूनिट पर संचालित होती है। यात्रा के दौरान इनमें से एक यूनिट में तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते ट्रेन को हडियाल स्टेशन के पास रोकना पड़ा। ट्रेन के रुकने से यात्रियों को करीब एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। सादुलपुर से भेजा गया दूसरा इंजन तकनीकी खराबी की सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारी सक्रिय हो गए। समस्या के समाधान के लिए सादुलपुर से दूसरा इंजन मौके पर भेजा गया। रेलवे कर्मचारियों ने खराब पावर यूनिट को अलग किया और दूसरे इंजन को ट्रेन से जोड़ा। इसके बाद आवश्यक तकनीकी जांच पूरी की गई। जांच के बाद बीकानेर के लिए रवाना तकनीकी जांच पूरी होने और वैकल्पिक व्यवस्था होने के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस को करीब एक घंटे बाद सुरक्षित बीकानेर के लिए रवाना कर दिया गया। इस दौरान रेलवे अधिकारियों ने स्थिति पर नजर बनाए रखी और यात्रियों को आवश्यक जानकारी दी। कुछ देर रही यात्रियों में चिंता ट्रेन के अचानक रुकने से यात्रियों में कुछ समय के लिए चिंता का माहौल रहा, लेकिन रेलवे की ओर से समय रहते वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने से कोई अप्रिय स्थिति नहीं बनी। तकनीकी खराबी दूर होने के बाद ट्रेन का संचालन सामान्य कर दिया गया।
Source link
हडियाल के पास वंदे भारत एक्सप्रेस का पावर यूनिट फेल:सादुलपुर से मंगाया दूसरा इंजन, एक घंटे बाद बीकानेर रवाना हुई ट्रेन
