![]()
किताबों से जानिए, जीवन में किसी लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए हर पल को महसूस करना जरूरी क्यों है? अपने काम को अधिक संतोषजनक कैसे बनाएं
जीवन में किसी लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए हर पल को महसूस करना जरूरी है। जब हमारा मन भविष्य के परिणामों में उलझा रहता है, तो वर्तमान का अनुभव तनावपूर्ण हो जाता है। लेकिन जब हम अपने सामने मौजूद काम पर पूरा ध्यान देते हैं, तो हमारी एकाग्रता मजबूत होती है और काम करने की प्रक्रिया अधिक संतोषजनक बनती है। (फुली एंगेज्ड -थॉमस एम.स्टर्नर) गलत दिशा को छोड़ना भी आगे बढ़ने जैसा ही है
हर नए काम की शुरुआत उत्साह से होती है लेकिन कुछ समय बाद रास्ता कठिन हो जाता है। यही वह दौर है जब ज्यादातर लोग रुक जाते हैं। चुनौती का सामना करते हुए बस इसलिए टिके रहना सही नहीं है कि आपने उसमें समय और मेहनत लगाई है। कई बार गलत दिशा को छोड़ना आगे बढ़ने का सबसे समझदार फैसला साबित हो सकता है। (द डिप -सेठ गोडिन) नजरिया बदलने से फैसले बेहतर होते हैं
आगे बढ़ने के लिए केवल सही साबित होना जरूरी नहीं, सही बात समझना जरूरी है। हम अपने विचारों को अंतिम सत्य न मानें और जरूरत पड़ने पर उन्हें बदलने के लिए तैयार रहें। जब हम सवाल पूछते हैं, अपनी धारणाओं को परखते हैं और नए प्रमाणों के आधार पर अपना नजरिया बदलते हैं, तो हमारे फैसले बेहतर होते हैं। (द स्काउट माइंडसेट -जूलिया गैलेफ) हर दिन एक ऐसी चीज चुनें जो उस दिन सबसे महत्वपूर्ण है
हमारा समय अक्सर उन चीजों में जाता है जो जरूरी तो लगती हैं, लेकिन जीवन में ज्यादा मूल्य नहीं जोड़तीं। दिन की शुरुआत ईमेल, संदेशों और दूसरों की प्राथमिकताओं से करने पर हमारा ध्यान बिखर सकता है। हर दिन एक ऐसी चीज चुनें, जो उस दिन महत्वपूर्ण हो। वह परिवार के साथ समय बिताना या अपने लिए कुछ रचनात्मक करना भी हो सकता है। अपनी प्राथमिकता पहले से तय करें, तो दिन ज्यादा नियंत्रण में रहता है।
(मेक टाइम -जेक नैप और जॉन जेरात्स्की)
Source link
सेल्फ हेल्प किताबों से:भविष्य के परिणामों में न उलझें
