![]()
सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया के चैलेंज वाले बयान पर पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए मीडिया को दिए बयान में कहा, यहां कोई बॉक्सिंग या कुश्ती का मैच नहीं है, जो कोई चैलेंज करे, मैं ऐसी चुनौतियों को नहीं मानता हूं, जिसका कोई मतलब ही ना हो। बोले, अभी स्थगित किया है। जल्द ही सिरसा में प्रोग्राम करने का दावा किया है। दरअसल, सिरसा की कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष बेनीवाल ने 9 अगस्त यानी आज के दिन सिरसा में कार्यक्रम का ऐलान किया था, जिसमें पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह को बुलाया गया था, लेकिन अपने विधानसभा क्षेत्र में बृजेंद्र सिंह के कार्यक्रम को लेकर गोकुल सेतिया बुरी तरह से नाराज हो गए और उन्होंने बृजेंद्र सिंह को चैलेंज दे दिया। सेतिया ने पोस्ट डालकर और मीडिया को दिए बयान में कहा था, जिलाध्यक्ष संतोष बेनीवाल मेरे हलके में राजनीतिक सेंध लगाने के प्रयास में हैं, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सेतिया ने कहा कि, बृजेंद्र सिंह अगर अपने बाप के बेटे हैं, तो सिरसा में आकर कार्यक्रम करके जाएं, फिर वह भी उचाना में इससे 100 गुणा बड़ा कार्यक्रम करके बृजेंद्र की चूल हिलाने का काम करेंगे। वहीं, विधायक सेतिया ने दो नई और विवादित पोस्टें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डाली है। संतोष बोली-उनके घर में बड़ी बहन को यहीं सम्मान मिलता होगा सिरसा के कांग्रेस भवन में आयोजित मीटिंग के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष बेनीवाल ने मीडिया को दिए बयान में कहा, आज वर्करों ने यहां आकर विरोध करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। नाम लेते हुए कहा, वे (गोकुल सेतिया) मुझे बड़ी बहन कहते थे। शायद उनके घर में बड़ी बहन को ये ही सम्मान मिलता होगा और जो कहा है। इससे पहले निजी चैनल पर दिए इंटरव्यू में जिलाध्यक्ष संतोष बेनीवाल ने कहा था, गोकुल सेतिया ने जो पोस्ट डाली है, वो रात को 12 बजे के आसपाास डाली है। हो सकता है कि वे उस समय नशे में हो। इस पर कुछ कहना ठीक नहीं। मैं पार्टी को मजबूत करने में लगी हूं। इसके लिए पद की जरूरत नहीं है।
9 वाली मीटिंग में नहीं पहुंचे पूर्व सांसद सिरसा के कांग्रेस भवन में 9 अगस्त को होने वाली मीटिंग के लिए कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह और पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह का दौरा स्थगित हो गया। जिलाध्यक्ष संतोष बैनिवाल के बुलावे पर सिरसा में कार्यकर्ताओं के साथ प्रोग्राम रखा है, जिसमें वे नहीं आए। पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की ओर से प्रोग्राम की अगली तिथि भी तय नहीं की है। इसकी अधिकारिक पुष्टि भी हो गई है। अब जिलाध्यक्ष ही वर्करों की मीटिंग लेंगी, जिसके लिए सभी को रविवार को बुलाया था।
Source link
सिरसा विधायक सेतिया के चैलेंज पर बृजेंद्र सिंह की प्रतिक्रिया:बोले-यहां कोई बॉक्सिंग या कुश्ती का मैच नहीं, ऐसी चुनौतियों को नहीं मानता
