उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गम्हरिया थाना क्षेत्र के जामजोड़ा तथा आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सपड़ा में छापेमारी कर भारी मात्रा में जावा महुआ और देसी महुआ शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री को भी जब्त किया गया। बरामद जावा महुआ, देसी शराब एवं अन्य सामग्रियों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। उत्पाद विभाग के एसआई सोनू कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान अवैध शराब कारोबार में संलिप्त तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से एक स्कूटी भी बरामद की गई है।
Source link
भारी मात्रा में जावा-महुआ शराब बरामद
