![]()
कपूरथला में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात अपने ट्यूबवेल के पास बने घर में सो रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उसकी गर्दन पर तेजधार हथियार से वार किया। उसकी गर्दन पर गहरे जख्म मिले हैं। हत्या का पता सोमवार सुबह तब लगा, जब बुजुर्ग की पत्नी उसके पास गई। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर फगवाड़ा की एसपी भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने फोरेंसिक टीम बुलाकर मौके से सबूत जुटाए। हालांकि, अभी तक हमलावरों और हत्या के कारण का पता नहीं चला है। मृतक की पहचान गुरचरण सिंह के रूप में हुई है। वह 62 साल के थे और अपनी पत्नी के साथ फगवाड़ा के मौली गांव में रहते थे। इनका बेटा कुलबीर सिंह और बेटी मनप्रीत कौर दोनों इटली में रहते हैं। पिता की हत्या की सूचना बच्चों को दे दी गई है। सुबह पत्नी के पहुंचने पर हुआ खुलासा जानकारी के अनुसार, गुरचरण सिंह पेशे से किसान हैं। वह मौली गांव से बाहर अपने ट्यूबवेल के पास बनी हवेली में अकेले रहते थे। जबकि, उनकी पत्नी सिमरनजीत कौर गांव के अंदर स्थित घर में रहती हैं। रोजाना की तरह गुरचरण सिंह रविवार रात को भी हवेली में सोने गए थे। इसके बाद किसी को पता नहीं कि क्या हुआ। मृतक की पत्नी सिमरनजीत कौर ने पुलिस को बताया है कि सोमवार सुबह जब वह हवेली पहुंचीं, तो उन्होंने गुरचरण सिंह का खून से लथपथ शव देखा। उनकी गर्दन पर तेजधार हथियार से वार किया गया था, जिसकी गंभीर चोट के निशान उनकी गर्दन पर थे। पत्नी की चीखें सुनकर लोग पहुंचे पुलिस के अनुसार, गुरचरण की लाश को देखकर उनकी पत्नी ने रोना-चिल्लाना शुरू कर दिया। उनकी चीखें सुनकर आसपास मौजूद अन्य लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीमों ने घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से मुआयना किया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। SP बोलीं- जांच शुरू हो गई है फगवाड़ा की SP माधवी शर्मा ने कहा कि मौली गांव में बुजुर्ग की हत्या हुई है। उसकी गर्दन पर बहुत बड़ा एक इंजरी मार्क है। मेरी टीम मौके पर पहुंची है और जांच शुरू कर दी गई है। मृतक की पत्नी का बयान लिया जाएगा। सरपंच बोले- गांव में डर का माहौल गांव के सरपंच अमनदीप सिंह ने बताया- मुझे सुबह 6 बजे कॉल आई। पता लगा कि गांव में मर्डर हो गया है। इसके बाद मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। उम्मीद है कि कातिल जल्द गिरफ्तार होगा। उन्होंने कहा कि इनकी किसी के साथ दुश्मनी नहीं थी। इनकी उम्र 60 से 62 साल रही होगी। इस वारदात के बाद गांव में डर का माहौल है। इनके 2 बच्चे बेटा कुलवीर सिंह और बेटी मनप्रीत सिंह हैं। दोनों मैरिड हैं। दोनों ही अपनी-अपनी फैमिली के साथ इटली में रहते हैं। कबड्डी के नेशनल प्लेयर थे गुरचरण गांव के रहने वाले शख्स ने बताया कि गुरचरण सभी के चेहते थे। वह कबड्डी के नेशनल प्लेयर थे। गांव के विकास के लिए चिंतित रहते थे। सभी के साथ मिलजुलकर रहते थे। समझ नहीं आ रहा कि उनका कत्ल कैसे हो गया। किसी के साथ उनकी कोई रंजिश नहीं थी। तेजधार हथियार से इतने जोर से वार किया गया कि गर्दन 70 से 80 परसेंट कट गई थी। सोते वक्त उन पर वार किया गया। उन्होंने कहा कि परिवार का किसी से कोई विवाद नहीं था। इसकी पूरी गारंटी है। गुरचरण ने कभी किसी से बहस नहीं की। वह कुएं के पास बने कमरे में सोते थे। सुबह पत्नी कुएं के पास बने कमरे में गई। दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने शोर मचाया। इसके बाद उनके कत्ल का पता चला। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… पंजाब में दंपती ने सुसाइड किया:घर में फंदे पर लटके मिले, 10 साल पहले शादी हुई थी, कोई औलाद नहीं थी फाजिल्का के जलालाबाद में पति-पत्नी ने सुसाइड कर लिया। दोनों के शव सोमवार सुबह घर के अदंर रस्सी के फंदे पर लटके मिले। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को बुलाया, जिसनें दोनों के शवों को अपने कब्जे में ले लिया। पढ़ें पूरी खबर…
Source link
पंजाब- हवेली में सोए बुजुर्ग की हत्या:तेजधार हथियार से गला काटा, पत्नी को कमरे में खून से लथपथ लाश मिली; दो बच्चे इटली में सेटल
