Headlines

कौमी इंसाफ मोर्चे की आज चंडीगढ़ में बैठक:प्रशासनिक अधिकारियों से बात; 15 अगस्त की रणनीति और बंदी सिंहों की रिहाई पर होगा ऐलान




कौमी इंसाफ मोर्चा की ओर से आज चंडीगढ़ में बैठक की जाएगी। सेक्टर-35 स्थित किसान भवन में दोपहर को होने वाली इस बैठक में 15 अगस्त को लेकर मोर्चे की आगे की रणनीति और बंदी सिंहों की रिहाई के मुद्दे पर स्थिति स्पष्ट की जाएगी। मोर्चे के अनुसार, बैठक के दौरान कुछ अहम घोषणाएं भी की जा सकती हैं। इससे पहले मोर्चे के प्रतिनिधियों की चंडीगढ़ और पंजाब प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठकें प्रस्तावित हैं। ये बैठकें सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच होंगी। 15 अगस्त को लेकर रणनीति पर होगी चर्चा स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए मोर्चे की ओर से आगे किए जाने वाले कार्यक्रमों और गतिविधियों को लेकर जानकारी दी जाएगी। मोर्चे के पदाधिकारी 15 अगस्त की रूपरेखा और इससे जुड़े अगले कदमों के बारे में अपना पक्ष रखेंगे। बंदी सिंहों की रिहाई का मुद्दा रहेगा केंद्र में बंदी सिंहों की रिहाई से जुड़े मुद्दे पर भी चर्चा की जाएगी। इसमें जगतार सिंह हवारा की पैरोल के अलावा भाई परमजीत सिंह भ्योरा, जगतार सिंह तारा, भाई बलवंत सिंह रजोआणा, भाई अमृतपाल सिंह सहित अन्य बंदी सिंहों से जुड़े कानूनी और प्रशासनिक मामलों पर मोर्चे की स्थिति सामने रखी जाएगी। मोर्चे की ओर से यह भी बताया जाएगा कि इन मामलों को लेकर अब तक क्या प्रयास किए गए हैं और आगे की रणनीति क्या होगी। सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भी मोर्चा देगा जवाब सोशल मीडिया पर चल रही कुछ पोस्ट और दावों को लेकर भी मोर्चा अपना पक्ष रखेगा। कौमी इंसाफ मोर्चे के को-कन्वीनर गुरिंदर सिंह भंगू का आरोप है कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर भ्रामक और झूठी पोस्ट डालकर संगत को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि कुछ लोग खुद को जत्थेदार हवारा का करीबी बताकर मोर्चे की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। भंगू के अनुसार, ऐसे लोगों और उनके दावों को लेकर मोर्चे की ओर से स्थिति स्पष्ट की जाएगी। सुबह प्रशासनिक अधिकारियों से होगी बैठक मोर्चे के प्रतिनिधियों की सुबह 11 से 12 बजे के बीच चंडीगढ़ और पंजाब प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठकें भी प्रस्तावित हैं। इन बैठकों में बंदी सिंहों से जुड़े मामलों और 15 अगस्त के कार्यक्रमों को लेकर चर्चा होने की संभावना है। इसके बाद दोपहर को किसान भवन में मोर्चे की ओर से गतिविधियों और आगामी रणनीति की जानकारी दी जाएगी। मोहाली में 7 जनवरी 2023 से पक्का मोर्चा मोहाली में कौमी इंसाफ मोर्चा (KIM) का पक्का मोर्चा 7 जनवरी 2023 से चल रहा है। इसकी शुरुआत मोहाली के गुरुद्वारा श्री अंब साहिब से हुई थी। मोर्चे के सदस्य बंदी सिंहों की रिहाई समेत कई मांगों को लेकर चंडीगढ़ की ओर बढ़े थे, लेकिन YPS चौक, चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद यहीं धरना/पक्का मोर्चा शुरू किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *