Headlines

University: All seats in BPharma are full, 90% of unreserved seats are filled in BA-BSc.


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • University: All Seats In BPharma Are Full, 90% Of Unreserved Seats Are Filled In BA BSc.

सागर32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सागर| डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए चल रही पहली काउंसिलिंग के पहले दिन विद्यार्थियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कई पाठ्यक्रमों में पहले ही दिन सीटों का बड़ा हिस्सा भर गया। बीएससी मैथ्स, बायो और बीए में अनारक्षित वर्ग की उपलब्ध सीटों की करीब 90 प्रतिशत सीटें पहले दिन भर गईं।

वहीं बीफार्मा की सभी 66 सीटों पर एडमिशन हुए। विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों की कुल 2489 सीटों के लिए 10 हजार से अधिक आवेदकों ने समर्थ पोर्टल पर पंजीयन कराया है। पहली काउंसिलिंग 12 अगस्त तक आयोजित की जा रही है। पहले दिन बीएफए की 25 सीटों में 23 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। बीजेएमसी की 30 सीटों में 25 सीटें भर गईं। बीफार्मा में 66 में से सभी 66 सीटों पर प्रवेश हुआ। बीए एलएलबी में करीब 40 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। वहीं आईटीईपी बायो में लगभग 47 प्रवेश हुए।

प्रवेश प्रकोष्ठ के मुख्य समन्वयक प्रो. एके सिंह के अनुसार विद्यार्थियों को काउंसिलिंग से संबंधित समय-सारणी, विषयवार सीटों की संख्या और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। पहले दिन के बाद दूसरे और तीसरे दिन होने वाली काउंसिलिंग में शेष सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *