Headlines

Bhupesh Baghel Rebuttal Janardan Mishra Statement


रायपुर10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

E20 पेट्रोल को लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा के बयान पर पलटवार किया है। रीवा सांसद के ‘शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा?’ वाले बयान पर बघेल ने कहा कि भाजपा नेताओं का होश ठिकाने नहीं है। अगर जनता शुद्ध पेट्रोल मांग रही है तो सवाल भाजपा से पूछा जाना चाहिए।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साधा निशाना

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साधा निशाना

भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए कहा- ‘अगर इतना ही है तो अपने बाप के घर से शुद्ध पेट्रोल ले आएं।’

पहले जानिए जनार्दन मिश्रा ने क्या कहा था

भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा

भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा

रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने रीवा एयरपोर्ट पर एक कार्यक्रम के दौरान E20 पेट्रोल का विरोध करने वालों पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि आंदोलन किया जा रहा है कि एथेनॉल नहीं चलेगा, सिर्फ शुद्ध पेट्रोल चाहिए। इसके बाद उन्होंने सवाल किया- ‘शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा?’

मिश्रा रीवा से भोपाल और कोलकाता के लिए शुरू हुई नई उड़ानों के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने एथेनॉल मिश्रण और देश की तेल जरूरतों को लेकर अपनी बात रखी।

मिश्रा बोले- 80% तेल विदेश से आता है

भाजपा सांसद ने कहा कि भारत अपनी जरूरत का करीब 20% कच्चा तेल ही देश में पैदा करता है, जबकि करीब 80% तेल आयात करना पड़ता है। उनका तर्क था कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और युद्ध के कारण तेल की सप्लाई प्रभावित होती है। ऐसे में पेट्रोल में 20% एथेनॉल मिलाने का विरोध नहीं किया जाना चाहिए।

ब्राजील का उदाहरण देकर E20 का बचाव

जनार्दन मिश्रा ने ब्राजील का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां बड़े पैमाने पर एथेनॉल का इस्तेमाल होता है और गाड़ियां इससे चल रही हैं। उन्होंने दावा किया कि ऑटोमोबाइल विशेषज्ञों और मैकेनिकों के मुताबिक एथेनॉल से गाड़ियों के इंजन को नुकसान नहीं होता।

E20 पर पहले से जारी है सियासी घमासान

पेट्रोल में 20% तक एथेनॉल मिलाने की नीति को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर सवाल उठा रहा है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी इसके खिलाफ अभियान चला रहे हैं। विपक्ष का आरोप है कि E20 से कुछ वाहनों के माइलेज और इंजन पर असर पड़ सकता है।

वहीं, केंद्र सरकार और E20 के समर्थकों का तर्क है कि इससे पेट्रोल आयात पर निर्भरता कम होगी, किसानों को लाभ मिलेगा और देश की ऊर्जा जरूरतों में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी।

इस बीच रीवा सांसद का बयान सामने आने के बाद E20 को लेकर चल रही राजनीतिक बहस और तेज हो गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *