![]()
एक पिता का साया बच्चे के लिए दुनिया का सबसे सुरक्षित आशियाना माना जाता है। पिता के मजबूत हाथों में जब बच्चा होता है, तो वह हर खतरे से बेफिक्र रहता है। लेकिन चंबा से सामने आई एक रूह कंपा देने वाली घटना ने पिता के इन्हीं पवित्र अहसासों और ममतामयी इमोशन पर एक बड़ा और गहरा सवालिया निशान लगा दिया है। आखिर एक पिता के भीतर की संवेदनाएं इस कदर कैसे मर सकती हैं कि वह अपनी ही आंत के टुकड़े को उफनती नदी के हवाले कर दे? चंबा के परेल पुल पर एक कलयुगी पिता ने इसी ममता को कलंकित करते हुए अपने 6 साल के मासूम बेटे को रावी नदी में फेंक दिया और फिर खुद पुलिस को फोन कर अपनी इस हैवानियत की दास्तान सुनाई। पुल पर ले जाकर मासूम को नदी में उछाला प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान चंबा के कियानी गांव निवासी हितेश कुमार के रूप में हुई है। वह एक ऑनलाइन कंपनी में पैकिंग का काम करता था और इन दिनों चंबा के परेल में एक किराए के कमरे में रह रहा था। मंगलवार को हितेश अपने 6 वर्षीय बेटे को चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित परेल पुल के पास ले गया। वहां से उसने बेरहमी से मासूम बच्चे को नीचे बहती रावी नदी में फेंक दिया।
वारदात के बाद खुद पुलिस चौकी पहुंचा आरोपी इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता के चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी। उसने सबसे पहले खुद पुलिस को फोन घुमाया और बच्चे को नदी में फेंकने की बात कबूली। यही नहीं, उसने अपनी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों को भी फोन कर इस बात की जानकारी दी। इसके बाद आरोपी खुद चलकर पुलिस चौकी पहुंच गया और आत्मसमर्पण करते हुए अपना गुनाह स्वीकार कर लिया। पारिवारिक कलह और अमृतसर से जुड़ा कनेक्शन पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी हितेश कुमार की शादी अमृतसर में हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। पिछले कुछ समय से चल रहे पारिवारिक विवाद के कारण उसकी पत्नी और एक बच्चा अमृतसर में अपने मायके में रह रहे थे, जबकि 6 वर्षीय बेटा हितेश के पास था। पुलिस अब इस बात की गहनता से तफ्तीश कर रही है कि क्या इसी पारिवारिक कलह या किसी मानसिक तनाव के चलते उसने इतना खौफनाक कदम उठाया। रावी नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन, आरोपी पुलिस कस्टडी में मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी चंबा विजय सकलानी और एएसपी दिनेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा। एसपी सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी हितेश कुमार के खिलाफ संबंधित कानूनी धाराओं में केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। वहीं, मासूम बच्चे को ढूंढने के लिए रावी नदी के तेज बहाव के बीच संभावित स्थानों पर एक बड़ा सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
Source link
भरमौर में पिता ने मासूम बेटे को नदी में फेंका:थाने पहुंचकर वारदात कबूली, घरेलू कलह से पत्नी एक बेटे संग मायके अमृतसर में रह रही
