Headlines

जालंधर के नकोदर में बाड़े से मवेशी चोरी:सुबह खेत पहुंचा किसान तो उड़े होश, एक भैंस और उसके दो बच्चे गायब मिले




जालंधर के नकोदर सदर थाना के अंतर्गत आते गांव कुलार में अज्ञात चोरों द्वारा एक किसान के खेतों में बने बाड़े से मवेशी चुरा ले जाने का मामला सामने आया है। चोरों ने बाड़े में सेंध लगाकर एक भैंस और दो कटड़े (भैंस के बच्चे) चोरी कर लिए। पीड़ित किसान की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित किसान कुलदीप सिंह ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि यह घटना 9 अगस्त की रात को हुई। रोज की तरह उन्होंने अपने पशुओं को खेतों में बने बाड़े में बांधा था। रात के समय अज्ञात चोरों ने अंधेरे और सूनेपन का फायदा उठाया और बाड़े में घुसकर एक भैंस व दो कटड़ों को चुराकर रफूचक्कर हो गए। सुबह चारा डालने पहुंचे तो उड़े होश घटना का खुलासा अगली सुबह हुआ, जब कुलदीप सिंह रोजाना की तरह अपने पशुओं को चारा डालने के लिए खेतों में स्थित बाड़े पर पहुंचे। बाड़े से मवेशियों को गायब देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने अपने स्तर पर आसपास के खेतों और रास्तों में पशुओं की काफी खोजबीन की, लेकिन जब उनका कहीं कोई सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना नकोदर सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने दर्ज किया केस, चोरों की तलाश जारी मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी बूटा राम ने बताया कि पीड़ित किसान कुलदीप सिंह की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की एक टीम इलाके के आसपास के रास्तों और संदिग्धों की पड़ताल कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर चोरी किए गए मवेशी बरामद कर लिए जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *