Headlines

सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत,सांकरा में ग्रामीणों का प्रदर्शन:मृतक परिवार को मुआवजा मांग पर प्रशासन की समझाइश से चक्काजाम समाप्त




बेमेतरा: बेरला ब्लॉक के ग्राम सांकरा में सड़क दुर्घटना में घायल एक ग्रामीण की रायपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार को मृतक का शव गांव पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने शव वाहन को सड़क पर रोककर चक्काजाम कर दिया और मृतक के परिवार के लिए उचित मुआवजा व आर्थिक सहायता की मांग की। जानकारी के अनुसार, सांकरा निवासी डामर सिंह सूरी सोमवार शाम सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें रायपुर रेफर किया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया गया है कि हादसे के समय दोपहिया वाहन पर एक अन्य व्यक्ति भी सवार था, जो दुर्घटना में घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई। मौत के बाद ग्रामीणों ने किया चक्काजाम मंगलवार को डामर सिंह सूरी का शव गांव पहुंचा तो बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर जमा हो गए। नाराज ग्रामीणों ने शव वाहन रोककर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि डामर सिंह अपने परिवार में अकेले कमाने वाले थे। उनकी मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक परेशानी खड़ी हो गई है। ग्रामीणों ने परिवार को उचित मुआवजा और आर्थिक मदद देने की मांग की। चक्काजाम की सूचना मिलते ही तहसीलदार और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी मांगों को सुना। प्रशासन ने नियमानुसार सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद, ग्रामीणों को समझा-बुझाकर चक्काजाम समाप्त कराया गया, जिससे यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी। हादसे में डामर सिंह की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए जल्द से जल्द आवश्यक सहायता दिलाने की मांग की है। तहसीलदार ने कहा- 25 हजार रुपए की सहायता राशि दी भिंभौरी तहसीलदार केशव वासनिक ने बताया कि सड़क दुर्घटना में तत्काल मिलने वाली सहायता राशि के रूप में 25 हजार रुपए पीड़ित परिवार को प्रदान किए गए हैं। लोगों को समझाइश देने के बाद चक्काजाम समाप्त कराया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *