![]()
भिवानी स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भिवानी के प्रांगण में 13 अगस्त को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में फीटर, इलेक्ट्रीशियन, टर्नर, वेल्डर, मशीनिस्ट, मोटर मैकेनिक व्यवसायों के आईटीआई पास शुदा छात्र-छात्राएं व 12वीं पास विद्यार्थी इस कैंपस प्लेसमेंट का मौका है। वे इस रोजगार मेले में अधिक से अधिक भाग लेकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। आईटीआई प्रधानाचार्य इंद्र सिंह ने बताया कि इस रोजगार मेले में फीटर, इलेक्ट्रीशियन, टर्नर, वेल्डर, मशीनिस्ट, मोटर मैकेनिक व्यवसायों के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। साथ ही भाग लेने वाले विद्यार्थी की उम्र 18 से 25 वर्ष तक होनी चाहिए वे विद्यार्थी इस रोजगार मेले में भाग लेने के योग्य होंगे। उन्होंने बताया कि संस्थान में प्रत्येक महीने रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है, ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में आईटीआई विद्यार्थियों को रोजगार मिल सके। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे इस रोजगार मेले में भाग लें और इसका फायदा उठाकर रोजगार प्राप्त करें। इस तरह के रोजगार मेले में भाग लेकर विद्यार्थियों को रोजगार का अवसर मिलता है और अनुभव भी प्राप्त होता है।
Source link
भिवानी आईटीआई में रोजगार मेला 13 अगस्त को:18 से 25 साल तक होनी चाहिए उम्र, प्रधानाचार्य बोले- हर महीने होता है आयोजन
