Headlines

हिसार ट्रैफिक पुलिस ने जब्त की बोलेरो:गाड़ी पर ब्लैक फिल्म और जाली लगाई, दस्तावेज नहीं दिखा सका ड्राइवर, इंटरसेप्टर टीम की कार्रवाई




यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए हिसार पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत लान्धड़ी टोल पर एक बोलेरो गाड़ी के खिलाफ कार्रवाई की गई। वाहन के शीशों पर ब्लैक फिल्म और जाली लगी होने तथा वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस ने गाड़ी को इंपाउंड कर दिया। इंटरसेप्टर प्रभारी सब इंस्पेक्टर कुलदीप के नेतृत्व में पुलिस टीम लान्धड़ी टोल पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान टीम ने एक बोलेरो वाहन को जांच के लिए रुकवाया। जांच में वाहन के शीशों पर नियमों के विपरीत ब्लैक फिल्म लगी मिली। इसके अलावा वाहन पर जाली लगी हुई थी और ड्राइवर गाड़ी के वैध दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर यातायात पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया। एसपी बोले- आगे भी जारी रहेगा अभियान पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने कहा कि वाहनों पर नियमों के विरुद्ध काली फिल्म लगाने, जाली अथवा अन्य प्रतिबंधित तरीके से वाहन में बदलाव करने तथा बिना वैध दस्तावेज वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे अपने वाहनों के सभी जरूरी दस्तावेज वैध एवं अद्यतन रखें और वाहन में किसी भी प्रकार का अनधिकृत बदलाव न करें। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक वाहन चालक की जिम्मेदारी है। हिसार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन ड्राइवरों के खिलाफ चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *