Headlines

Pakistani users shared fake photo, claiming- Indian female pilot Shivani Singh is in PAK custody


  • Hindi News
  • No fake news
  • Pakistani Users Shared Fake Photo, Claiming Indian Female Pilot Shivani Singh Is In PAK Custody

1 वर्ष पहले

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान लगातार भारतीय महिला पायलट की हिरासत का झूठा दावा कर रहा है। अपने दावों को साबित करने के लिए पाकिस्तानी यूजर्स कई फेक फोटो और वीडियो शेयर कर रहे हैं। भास्कर फैक्ट चेक में जानिए क्या है इन फोटो-वीडियो का सच…

वायरल फोटो

  • Barney Stinson नाम के एक वेरिफाइड यूजर ने जमीन पर घायल हो कर लेटे हुए महिला पायलट का एक फोटो शेयर किया। कैप्शन में लिखा है- ब्रेकिंग: पाकिस्तान में मार गिराए राफेल विमान की पायलट शिवानी सिंह की पहली तस्वीर जारी। (अर्काइव)
भारतीय महिला पायलट के नाम से शेयर हो रही फोटो का स्क्रीनशॉट।

भारतीय महिला पायलट के नाम से शेयर हो रही फोटो का स्क्रीनशॉट।

  • सय्यद मोहम्मद हसन नाम के अन्य वेरिफाइड यूजर ने भी इसी दावे के साथ यह फोटो शेयर किया। (अर्काइव)
सय्यद मोहम्मद हसन के पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

सय्यद मोहम्मद हसन के पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

फोटो का सच…

वायरल फोटो रिवर्स सर्च करने पर हमें यह फोटो इंडियन डिफेंस न्यूज की वेबसाइट पर खबर के साथ मिली। खबर का लिकं…

इंडियन डिफेंस न्यूज की वेबसाइट पर दाईं ओर मौजूद वायरल फोटो।

इंडियन डिफेंस न्यूज की वेबसाइट पर दाईं ओर मौजूद वायरल फोटो।

वेबसाइट के मुताबिक, 1 जून 2023 की ये फोटो कर्नाटक के चामराजनगर की है। जहां भारतीय वायुसेना के ट्रेनिंग जेट क्रैश हो गया था। प्लेन क्रैश होने से पहले विंग कमांडर तेजपाल और भूमिका पेराशूट के साथ प्लेन से बाहर निकलने और जमीन पर उतरने में सफल हुए थे।

भारत सरकार के प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) फैक्ट चेक ने भी वायरलफोटो का खंडन करते हुए इसे फेक बताया है।​​​​​

साफ है कि सोशल मीडिया पर वायरल फोटो के साथ किया जा रहा दावा पूरी तरह गलत है।

————————

पाकिस्तानी यूजर्स ने शेयर किया फेक पोस्ट: दावा- भारत पर साइबर हमले कर बंद की 70% बिजली

सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी यूजर्स दावा कर रहे हैं कि पाकिस्तान ने भारत पर एक साइबर हमला किया, जिसमें भारत का 70% बिजली ग्रिड ने काम करना बंद कर दिया। इस पोस्ट को X पर कई वेरिफाइड और नॉन वेरिफाइड यूजर्स ने शेयर किया। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *