![]()
रोहतक के महम पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने गश्त के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। यह कार्रवाई महम आउटर बाइपास के पास की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महम थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि मुख्य सिपाही कृष्ण के नेतृत्व में अपराध शाखा महम की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान महम आउटर बाइपास के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में मिला, जिसे शक के आधार पर रोका गया। पहले भी पकडे़ जा चुके कई लोग युवक की पहचान वासुदेव निवासी ब्राह्ममणवास के रूप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस अधीक्षक तनुज शर्मा के निर्देश पर अपराध और नशे पर लगाम लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अपराध शाखा और नारकोटिक्स की टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं, जिसके परिणामस्वरूप पहले भी कई नशा तस्करों और अवैध हथियार रखने वालों को पकड़ा जा चुका है।
Source link
महम में अवैध हथियार समेत युवक अरेस्ट:संदिग्ध अवस्था में मिला, शक होने पर रोका, देसी पिस्टल और 4 कारतूस बरामद
