Headlines

लैंड डोनर ने लगाया अतिक्रमण का आरोप:सीतामढ़ी SDM ने कार्रवाई का दिया आश्वासन




सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा प्रखंड स्थित प्रसिद्ध मढ़िया मानकेश्वर नाथ मंदिर परिसर में जमीन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में जमीन दाता, दुकानदार और मंदिर कमेटी के सदस्यों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सीतामढ़ी के एसडीएम आनंद कुमार ने मामले में नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है। जमीन दाता हरि शाह ने आरोप लगाया है कि उन्होंने मंदिर के बगल से रास्ते के लिए अपनी निजी भूमि दान की थी। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष ने झूठ करार दिया उनका कहना है कि मंदिर कमेटी के सदस्य इस निजी रास्ते पर ठेले लगवाते हैं, जिससे आवागमन बाधित होता है और रास्ता संकीर्ण हो जाता है। शाह ने यह भी दावा किया कि ठेले हटाने को कहने पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। वहीं, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष गणेश महतो ने इन आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने बताया कि ठेले केवल सावन की सोमवारी और मेले के दौरान ही लगाए जाते हैं। महतो ने स्पष्ट किया कि इन्हें आवश्यकता पड़ने पर तुरंत हटाकर रास्ता खाली करने की व्यवस्था के साथ लगाया जाता है। दुकान हटाने का दबाव बनाया – कुणाल इस विवाद के बीच, मंदिर परिसर में दुकान चलाने वाले कुणाल ने कमेटी के अध्यक्ष और कुछ सदस्यों पर मनमानी का आरोप लगाया है। कुणाल का कहना है कि उन पर दुकान हटाने का दबाव बनाया जा रहा है, जबकि अन्य दुकानदारों के प्रति अलग रवैया अपनाया जा रहा है। इस पूरे मामले पर सीतामढ़ी के एसडीएम आनंद कुमार ने कहा कि सरकारी जमीन या सरकारी संपत्ति पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *