Headlines

UP Weather Alert | Rain Warning 48 Districts & Himachal Road Block

नई दिल्ली4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश के कई जिलों में लगातार चार दिनों से तेज बारिश हो रही है। बंगाल की खाड़ी में नया साइक्लोन एक्टिव हुआ है। इसके असर से 12 अगस्त के आसपास नया लो-प्रेशर एरिया बनेगा। ऐसे में आगामी 4 दिनों तक प्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

मध्य प्रदेश के पास बने हवा के दबाव से पश्चिमी यूपी में भी तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के 48 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। गंगा-यमुना समेत 10 नदियां उफान पर हैं। इसके चलते वाराणसी-कानपुर समेत 16 जिलों में बाढ़ की चेतावनी दी गई है।

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। बीते तीन दिनों के दौरान हुई बारिश से राज्य में 204 सड़कें बंद पड़ी है। मौमस विभाग ने 13 अगस्त को यलो और 14 अगस्त को भारी बारिश का ओरेंज अलर्ट जारी किया है।

गुजरात में मानसून के एक साथ 5 सिस्टम एक्टिव होने से 7 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बुधवार को पाटण, साबरकांठा, बनासकांठा और पालडी समेत कई इलाकों में तेज बारिश हुई। पालनपुर-अंबाजी नेशनल हाईवे पर एक फीट तक तक पानी भरने से जगह-जगह लंबा जाम लगा रहा।

सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

देशभर से मौसम की तस्वीरें

जयपुर में बुधवार दोपहर 1 बजे के बाद जोरदार बारिश हुई। सड़कें डूबने से कई जगह लंबा जाम भी लग गया।

जयपुर में बुधवार दोपहर 1 बजे के बाद जोरदार बारिश हुई। सड़कें डूबने से कई जगह लंबा जाम भी लग गया।

गुजरात के पालनपुर में जोरदार बारिश से पालनपुर-अंबाजी नेशनल हाईवे पर एक फीट तक तक पानी भर गया। जगह-जगह लंबा जाम लगा रहा।

गुजरात के पालनपुर में जोरदार बारिश से पालनपुर-अंबाजी नेशनल हाईवे पर एक फीट तक तक पानी भर गया। जगह-जगह लंबा जाम लगा रहा।

यूपी के सहारनपुर में बरसाती नदी में अचानक बाढ़ आ गई। इससे शाहपुर गाड़ा नदी पर बना पुल डूब गया। इसके बावजूद लोग पुल पार करते नजर आए।

यूपी के सहारनपुर में बरसाती नदी में अचानक बाढ़ आ गई। इससे शाहपुर गाड़ा नदी पर बना पुल डूब गया। इसके बावजूद लोग पुल पार करते नजर आए।

हिमाचल के राजगढ़ में तीन मंजिला मकान ढह गया। घर के अंदर मौजूद मां-बेटी की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

हिमाचल के राजगढ़ में तीन मंजिला मकान ढह गया। घर के अंदर मौजूद मां-बेटी की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

मप्र में शाजापुर जिले के पथरिया गांव में नाला अचानक उफान पर आ गया। एक युवक तेज बहाव में बह गया। ग्रामीणों ने किसी तरह उसे सुरक्षित बाहर निकाला।

मप्र में शाजापुर जिले के पथरिया गांव में नाला अचानक उफान पर आ गया। एक युवक तेज बहाव में बह गया। ग्रामीणों ने किसी तरह उसे सुरक्षित बाहर निकाला।

लाइव अपडेट्स

10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड: मसूरी रोड और टिहरी में लैंडस्लाइड, 10km लंबा जाम लगा 9 जिलों की 67 सड़कें बंद

उत्तराखंड के देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानी वाला बैंड के पास पहाड़ की कटाई के दौरान भारी मलबा सड़क पर आ गिरा। इससे दोनों ओर यातायात बाधित हो गया और करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पानी वाला बैंड से कोठालगेट तक वाहनों की कतार लगी रही। पूरी खबर पढ़ें…

24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश के प्रमुख शहरों में तापमान का अनुमान

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *