Headlines

कैथल में 15 वर्षीय किशोर नहर में डूबा:आज गोताखोर करेंगे तलाश, दोस्तों के साथ सिरसा ब्रांच नहर में नहाने गया




कैथल के गांव कौल के पास एक किशोर सिरसा ब्रांच नहर में डूब गया। वह अपने दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर नहर में नहाने के लिए गया था। हालांकि उसे बचाने के चक्कर में दूसरा किशोर भी नहर में कूद गया था, लेकिन मौके पर मौजूद एक युवक ने उसे बचा लिया। वहीं ग्रामीणों ने उसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी। पुलिस और ग्रामीण उसकी तलाश में जुटे रहे। आज गोताखोरों की टीम द्वारा तलाश की जाएगी। दोस्तों के साथ नहाने गया था जानकारी के अनुसार ढांड निवासी सचिन (15) बुधवार को अपने दोस्तों जतिन और तनिष के साथ गांव कौल के पास सिरसा ब्रांच नहर में नहाने के लिए आया था। नहाते समय सचिन अचानक नहर के गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबता देखकर उसके दोस्त जतिन ने उसे बचाने के लिए पानी में जाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी गहरे पानी में फंसकर डूबने लगा। इसी दौरान नहर किनारे मौजूद कौल निवासी एक युवक ने जतिन को पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। डायल-112 पर दी सूचना युवक ने सचिन को भी बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह गहरे पानी में चला गया था और उसे बाहर नहीं निकाला जा सका। हादसे की सूचना ग्रामीणों ने डायल-112 पर दी। सूचना मिलते ही ढांड थाना प्रभारी शक्ति सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण व परिजन नहर किनारे जमा हो गए। पुलिस और ग्रामीणों ने किशोर की तलाश शुरू कर दी। ढांड थाना प्रभारी शक्ति सिंह ने बताया कि बच्चे की तलाश केलिए प्रशासनिक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। उच्च अधिकारियों को गोताखोर टीम भेजने के लिए सूचना दे दी गई है। आज गोताखोर पहुंच जाएंगे। नहर में पानी का बहाव और गहराई अधिक होने के कारण नहर विभाग को पानी का स्तर कम करने के लिए भी सूचना दी गई है। साथ ही धेरड़ू गांव में नहर पुल पर जाल लगाया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *