चंडीगढ़| पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने वीरवार को पंजाब भवन में बैठक कर प्रदेशभर में चल रहे सड़क विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को मानसून के दौरान सड़कों का लगातार निरीक्षण करने और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। मंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार प्रदेश में करीब 45 हजार किलोमीटर सड़कों के निर्माण और नवीनीकरण का काम कर रही है। बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधीन आने वाले राज्य मार्गों और संपर्क सड़कों के काम की विधानसभा क्षेत्र और मंडलवार स्थिति की समीक्षा की गई। हरभजन ईटीओ ने कहा कि मानसून के दौरान जब सड़क पर लुक (बिटुमिन) का काम संभव नहीं है, तब डब्ल्यूबीएम सड़कों की रोलिंग कर उन्हें बारिश के बाद लुक का काम शुरू करने के लिए तैयार रखा जाए।
Source link
मानसून में सड़कों को सुचारु बनाए रखने पर काम करें अफसर: ईटीओ
