Headlines

गुरुग्राम के गांव में नमो वन का उद्घाटन:लगाए गए 10 हजार पौधे, पर्यावरण मंत्री राव नरबीर- डॉ. अर्चना ने किया पौधारोपण




गुरुग्राम जिले के गांव गैरतपुर बास में शुक्रवार को 77वें जिला स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन किया गया। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता और वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर नमो वन का भी उद्घाटन किया गया, जिसमें लगभग 10 हजार पौधे लगाए गए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने बताया कि गैरतपुर बास गांव अरावली पर्वतमाला से घिरा हुआ है। उन्होंने कहा कि नमो वन के विकसित होने से यह क्षेत्र भविष्य में और अधिक हरा-भरा होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम संदेश का जिक्र करते हुए नागरिकों से अपने घरों, आंगन, चौपालों या मंदिरों में पौधे लगाने और उन्हें अभिभावक की तरह संरक्षित करने का आह्वान किया। पेड़ों को बचाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी : अर्चना गुप्ता डॉ. गुप्ता ने इस बात पर जोर दिया कि केवल पौधारोपण ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि पहले से लगे पेड़ों को बचाना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बड़े पेड़ों को हमारी धरोहर बताया। पर्यावरण संरक्षण के लिए उन्होंने कागज, टिशू पेपर और पॉलीथिन का कम से कम उपयोग करने तथा ई-कार्ड व कपड़े के थैले अपनाने का सुझाव दिया। उन्होंने गोबर से बनी लकड़ी के उपयोग को भी बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक देश और प्रदेश को विकसित बनाने में पर्यावरण संरक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका है। डॉ. अर्चना गुप्ता ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए नागरिकों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का भी आह्वान किया। पेड़ लगाना और संरक्षण करना नैतिक धर्म : राव नरबीर सिंह वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रकृति और पेड़ों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ का संदेश देकर पर्यावरण संरक्षण को जनअभियान बनाया है। आने वाली पीढ़ियों के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना और उनका संरक्षण करना हमारा नैतिक धर्म एवं कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि एनसीआर में प्रदूषण की समस्या के कारण लोगों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार के प्रयासों के साथ-साथ आम आदमी की भागीदारी भी जरूरी है। अरावली क्षेत्र प्रकृति का अनमोल उपहार कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि अरावली क्षेत्र प्रकृति का अनमोल उपहार है और इसके संरक्षण के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने चाहिए। गैरतपुर बास में नमो वन के अंतर्गत 10 हजार पौधे लगाए गए हैं। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने घरों, प्रतिष्ठानों और कार्यालयों पर तिरंगा लगाने का आह्वान भी किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *