Headlines

33 हजार वोल्ट के तार से टकराई क्रेन:झालर लगाते समय हाइड्रोलिक सिस्टम फेल; कर्मचारी घायल




मऊ में शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे 15 अगस्त की सजावट के लिए झालर लाइट लगाते समय क्रेन 33 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई। हादसा विजय प्लाजा के सामने हुआ। तार के संपर्क में आते ही जोरदार शॉर्ट सर्किट हुआ और क्रेन के टायरों में चिंगारी निकलने लगी। इस दौरान क्रेन पर मौजूद नगर पालिका कर्मचारी सोनू शर्मा घायल हो गए। गनीमत रही कि शॉर्ट सर्किट के तुरंत बाद बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हाइड्रोलिक सिस्टम फेल होने से तार से टकराई क्रेन प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नगर पालिका की टीम क्रेन के जरिए खंभे पर झालर लाइट लगा रही थी। इसी दौरान क्रेन का हाइड्रोलिक सिस्टम अचानक फेल हो गया। क्रेन का ऊपरी हिस्सा ऊपर से गुजर रहे 33 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार से टकरा गया। तार से संपर्क होते ही तेज आवाज के साथ शॉर्ट सर्किट हुआ। टायरों में निकलने लगीं चिंगारियां हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने के बाद क्रेन के टायरों से भी चिंगारियां निकलने लगीं। क्रेन तार में ही फंस गई थी। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। क्रेन पर मौजूद कर्मचारियों को किसी तरह नीचे उतारा गया। एक घंटे की मशक्कत के बाद हटाई क्रेन घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बिजली आपूर्ति बंद कराने के बाद कर्मचारियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत कर हाईटेंशन तार में फंसी क्रेन को हटाकर सड़क किनारे किया। इसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी। घायल कर्मचारी अस्पताल में भर्ती हादसे में घायल नगर पालिका कर्मचारी सोनू शर्मा को साथी कर्मचारियों ने तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। उनका उपचार कराया जा रहा है। स्थानीय दुकानदार शाहिद ने बताया कि क्रेन के तार से टकराते ही तेज शॉर्ट सर्किट हुआ और टायरों में स्पार्किंग होने लगी थी। वाराणसी-गोरखपुर मार्ग पर लगा जाम हादसे के बाद क्रेन सड़क पर फंसी होने के कारण वाराणसी-गोरखपुर मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ। सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। बिजली विभाग की टीम द्वारा क्रेन हटाए जाने के बाद यातायात सामान्य हो सका।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *