Headlines

खड़गे के अपमान पर चंडीगढ़ कांग्रेस का प्रदर्शन:दोषियों पर कार्रवाई तक संघर्ष जारी रहेगा; लकी बोले-भेदभाव वाली सोच के खिलाफ लड़ाई




कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के अपमान के विरोध में चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने आज सेक्टर-35 स्थित राजीव गांधी भवन के सामने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस. लकी ने किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता और पार्षद प्रदर्शन में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने हाथों में महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अंबेडकर और मल्लिकार्जुन खड़गे की तस्वीरें लेकर नारे लगाए। कांग्रेस नेताओं ने घटना को संविधान, सामाजिक समानता और दलित सम्मान के खिलाफ बताया। जानिए क्या है पूरा मामला कांग्रेस ने कहा 8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में खड़गे की जनसभा हुई थी। इसके 2 दिन बाद कुछ संगठनों की ओर से वहां कथित तौर पर ‘शुद्धिकरण’ कार्यक्रम किया गया और गंगाजल का छिड़काव किया गया। इस घटना का मामला संसद में भी उठा। खड़गे ने राज्यसभा में इस घटना का जिक्र करते हुए इसे छुआछूत और जातिगत भेदभाव से जुड़ा बताया था। कांग्रेस का आरोप है कि किसी व्यक्ति के कार्यक्रम के बाद सार्वजनिक स्थान को ‘शुद्ध’ करने की घटना सामाजिक भेदभाव वाली सोच को दिखाती है। यह सिर्फ खड़गे का अपमान नहीं धरने को संबोधित करते हुए एच.एस. लकी ने कहा कि हल्द्वानी की घटना ने देश के सामने गंभीर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि क्या आज भी किसी व्यक्ति की जाति के आधार पर उसके स्पर्श या किसी स्थान पर जाने से उस जगह को अपवित्र मानने की मानसिकता मौजूद है। लकी ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे देश की प्रमुख राजनीतिक पार्टी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता हैं। वह अनुसूचित जाति समुदाय से आते हैं। ऐसे में उनके कार्यक्रम के बाद किसी स्थान का कथित शुद्धिकरण किया जाना सिर्फ उनका अपमान नहीं है, बल्कि यह करोड़ों दलितों और वंचित लोगों के सम्मान से जुड़ा मामला है।
भेदभाव वाली सोच के खिलाफ लड़ाई लकी ने कहा कांग्रेस किसी धर्म या धार्मिक आस्था के खिलाफ नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई उस सोच के खिलाफ है, जिसमें किसी व्यक्ति को उसकी जाति के कारण कमतर समझा जाता है। उन्होंने कहा कि भारत की पहचान समानता, भाईचारे और सभी धर्मों के सम्मान से है। किसी व्यक्ति के जाने के बाद सार्वजनिक जगह का शुद्धिकरण करना सामाजिक एकता के लिए चिंता की बात है। कांग्रेस ने सरकार से रखीं पांच मांगें कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज करेंगे एच.एस. लकी ने कहा कि यह लड़ाई केवल मल्लिकार्जुन खड़गे के सम्मान की नहीं है। यह संविधान से मिले बराबरी के अधिकार और हर नागरिक के सम्मान की लड़ाई है। उन्होंने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो चंडीगढ़ कांग्रेस अपना आंदोलन और तेज करेगी। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय, संविधान और दलित सम्मान से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *