![]()
हांसी को जिला बनने के बाद पहली बार जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को हांसी में तिरंगा फहराएंगे। प्रशासन इस कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए तैयारियों में जुटा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आगमन से पहले शहर के प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों और जिला सचिवालय को तिरंगे तथा रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। शहर को स्वतंत्रता दिवस के रंग में रंगने के लिए व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं। सड़क किनारे पर भरा गंदा पानी हालांकि, इन तैयारियों के बीच जलभराव की समस्या एक बड़ी चुनौती बनकर उभरी है। हांसी रेस्ट हाउस के पास, बस स्टैंड क्षेत्र, जिला सचिवालय के सामने और शांति निकेतन कॉलोनी मार्ग सहित कई स्थानों पर बारिश और सीवरेज का गंदा पानी जमा है। यह स्थिति शहर की सुंदरता पर नकारात्मक प्रभाव डाल रही है। शुक्रवार शाम को बारिश की संभावना ने प्रशासन की चिंता और बढ़ा दी है। यदि रात में वर्षा होती है, तो पहले से जलभराव वाले क्षेत्रों में स्थिति और गंभीर होने की आशंका है। ऐसे में मुख्यमंत्री के सामने शहर की कैसी तस्वीर पेश होगी, यह एक महत्वपूर्ण प्रश्न बन गया है। दो स्थानों पर की गई समारोह की व्यवस्था स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए प्रशासन ने दो स्थानों पर व्यवस्था की है। मुख्य समारोह के लिए राजकीय महाविद्यालय के प्रांगण में एक भव्य पंडाल तैयार किया गया है। वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और वैकल्पिक व्यवस्थाओं के लिए हांसी की अनाज मंडी को भी तैयार रखा गया है।
Source link
हांसी में कल तिरंगा फहराएंगे सीएम नायब सैनी:शहर को सजाने-संवारने में जुटा प्रशासन, जलभराव से निपटने की चुनौती
