Headlines

DM बोले-'लंबित राजस्व मामलों को जल्द निपटाएं':खगड़िया में भूमि मापी और जमाबंदी कार्यों की समीक्षा,कहा-अधिकारी कार्यों में तेजी लाएं




खगड़िया में लंबित राजस्व मामलों के त्वरित निष्पादन और आम लोगों को समय पर सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी विक्रम विरकर की अध्यक्षता में हुई। इसमें अपर समाहर्ता, दोनों अनुमंडलों के भूमि सुधार उप समाहर्ता (DCLR) और जिले के सभी अंचल अधिकारियों ने भाग लिया। समीक्षा बैठक के दौरान भूमि मापी, जमाबंदी, दाखिल-खारिज और अन्य लंबित राजस्व मामलों की अंचलवार प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं जिलाधिकारी ने मामलों के निष्पादन की स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजस्व मामलों के निपटारे में किसी भी प्रकार की शिथिलता या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आमजन से जुड़े सभी लंबित मामलों का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करें। इसका उद्देश्य लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर लगाने से बचाना है। उन्होंने राजस्व कार्यों की नियमित निगरानी, लंबित मामलों की समीक्षा और उनके शीघ्र निष्पादन पर विशेष जोर दिया। बैठक में शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करने तथा राजस्व प्रशासन को अधिक प्रभावी, जवाबदेह और जनहितैषी बनाने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *