Headlines

सीतापुर सपा में अंदरूनी खींचतान सामने आई:पूर्व विधायक ने अखिलेश को पत्र भेजा, कार्यकारिणी भंग करने की मांग




सीतापुर में सपा में चल रही अंदरूनी खींचतान शुक्रवार को खुलकर सामने आ गई। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे सपा के पूर्व विधायक राधेश्याम जायसवाल ने अखिलेश यादव को पत्र भेजकर जिलाध्यक्ष शमीम कौसर सिद्दीकी के खिलाफ नाराजगी जताई। उन्होंने मौजूदा जिला कार्यकारिणी को भंग कर नए सिरे से संगठन का गठन किए जाने की मांग की है। पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप पूर्व विधायक राधेश्याम जायसवाल ने आरोप लगाया कि जिला संगठन में लंबे समय से पार्टी के लिए काम कर रहे पुराने और समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है। उनका कहना है कि जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में उचित जिम्मेदारी नहीं मिल रही है। महेंद्र यादव को महासचिव बनाने पर सवाल राधेश्याम जायसवाल ने कांग्रेस सांसद राकेश राठौर के प्रतिनिधि महेंद्र यादव को सपा की जिला कार्यकारिणी में जिला महासचिव बनाए जाने पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि दूसरे दल से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देने से पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ सकती है। जिलाध्यक्ष पर संगठन में फूट का आरोप पूर्व विधायक ने सपा जिलाध्यक्ष शमीम कौसर सिद्दीकी पर संगठन में फूट डालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की भावनाओं और संगठन हित को ध्यान में रखते हुए मौजूदा जिला कार्यकारिणी की समीक्षा जरूरी है। नई कार्यकारिणी बनाने की मांग राधेश्याम जायसवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मांग की कि मौजूदा जिला कार्यकारिणी को भंग कर कार्यकर्ताओं से संवाद के बाद नई कार्यकारिणी गठित की जाए। उनका कहना है कि इससे संगठन मजबूत होगा और आगामी चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय कायम किया जा सकेगा। जिलाध्यक्ष की प्रतिक्रिया नहीं आई पूर्व विधायक ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने में जमीनी कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है। उनकी उपेक्षा से संगठन कमजोर हो सकता है। पत्र सामने आने के बाद जिले की सपा राजनीति में हलचल बढ़ गई है। फिलहाल जिलाध्यक्ष शमीम कौसर सिद्दीकी की ओर से इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *