कार्यालय प्रधान महाप्रबंधक महेंद्र सिंह धाकड़ द्वारा बीएसएनएल की आगामी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई।
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने उपभोक्ताओं के लिए कई नए प्लान और ऑफर जारी किए हैं। इनमें ₹1 का ‘फ्रीडम 2.0’ मोबाइल ऑफर, 412 दिन की वैधता वाला रिचार्ज, 200 Mbps स्पीड वाला फाइबर प्लान और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए ₹259
.
₹1 में 24 दिन की मोबाइल सेवा ‘फ्रीडम 2.0’ प्रमोशनल ऑफर 12 अगस्त से 12 सितंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगा। इसमें ₹1 के एफआरसी के साथ 24 दिन की वैधता, अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 1 GB डेटा और 100 SMS मिलेंगे।
₹2399 के रिचार्ज पर 47 दिन अतिरिक्त स्पेशल स्वतंत्रता दिवस ऑफर के तहत ₹2399 के रिचार्ज पर 47 दिन की अतिरिक्त वैधता दी जाएगी। इससे कुल वैधता 412 दिन हो जाएगी। यह ऑफर भी 12 अगस्त से 12 सितंबर तक लागू रहेगा। BSNL मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए मुफ्त एंटरटेनमेंट टीवी सेवा भी शुरू की गई है, जिसमें लाइव टीवी, फिल्में, वेब सीरीज, म्यूजिक और धार्मिक कंटेंट उपलब्ध होगा।

₹1111 में 200 Mbps फाइबर प्लान FTTH फाइबर सुपर प्लस OTT प्लान में 200 Mbps हाईस्पीड इंटरनेट, 5000 GB डेटा, 27 OTT सेवाएं, अनलिमिटेड कॉलिंग और डुअल-बैंड Wi-Fi ONT मिलेगा। ग्रामीण कनेक्टिविटी के लिए ₹259 के रूरल एंट्री प्लान में 25 Mbps स्पीड के साथ प्रतिमाह 700 GB तक डेटा मिलेगा।
टावर विस्तार में मध्यप्रदेश भी आगे BSNL के अनुसार मध्यप्रदेश में 4679 नई मोबाइल साइटें स्थापित की गई हैं। इनमें डिजिटल भारत निधि के सहयोग से 1223 टावर लगाए गए हैं, जबकि 190 टावर निर्माणाधीन हैं। भोपाल में 86 4G सैचुरेशन साइट कार्यरत हैं। शहर में 960 4G, 327 3G और 361 2G BTS कार्यरत हैं तथा 105 नए 4G BTS की योजना है।
देशभर में स्वदेशी 4G नेटवर्क का विस्तार सरकार के अनुसार BSNL ने स्वदेशी 4G तकनीक पर आधारित नेटवर्क का राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार किया है। 17 सितंबर 2025 को 97,500 नई 4G साइटें राष्ट्र को समर्पित की गई थीं। यह नेटवर्क C-DOT के स्वदेशी 4G कोर पर आधारित है और 5G स्टैंड-अलोन में अपग्रेड किया जा सकता है।
2019 से रिवाइवल पैकेज BSNL के पुनरुद्धार के लिए 2019 में पहला रिवाइवल पैकेज, 2022 में भारत ब्रॉडबैंड नेटवर्क लिमिटेड के BSNL में विलय और 2023 में विस्तारित पैकेज को मंजूरी दी गई थी। कंपनी का कहना है कि इन कदमों से स्वदेशी 4G/5G नेटवर्क विस्तार और ग्रामीण ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी को गति मिली है।
