Headlines

भारतीय व्यापार महोत्सव में पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता:बोलीं- दिल्ली को बनाएंगे व्यापार के लिए और बेहतर




मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शुक्रवार भारत मंडपम में आयोजित भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 में शामिल हुईं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस महोत्सव में भारत की व्यापारिक क्षमता, उद्यमशीलता, नवाचार और आत्मनिर्भरता को प्रदर्शित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने आयोजन के लिए कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) और इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन (आईटीपीओ) को शुभकामनाएं दीं। रेखा गुप्ता ने कहा कि यह महोत्सव सिर्फ व्यापार प्रदर्शनी नहीं, बल्कि व्यापारियों, उद्यमियों, निर्माताओं, एमएसएमई और स्टार्टअप्स की क्षमता दिखाने का मंच है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘वोकल फॉर लोकल’, लोकल टू ग्लोबल और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प जनआंदोलन बन रहा है। भारतीय उत्पाद अब वैश्विक बाजारों में अपनी पहचान बना रहे हैं।
दिल्ली प्रमुख व्यापारिक केंद्र
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी के साथ प्रमुख व्यापारिक केंद्र भी है। चांदनी चौक, सदर बाजार, खारी बावली, नया बाजार, गांधी नगर और करोल बाग जैसे बाजार इसकी व्यापारिक विरासत के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार व्यापारियों, एमएसएमई और उद्यमियों के लिए पारदर्शी और व्यवसाय हितैषी माहौल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। व्यापार सुगमता, डिजिटलीकरण, बाजारों के आधुनिकीकरण, यातायात, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं पर काम जारी है।
वैश्विक बाजार में बढ़ रही भारतीय पहचान
रेखा गुप्ता ने कहा कि भारतीय व्यापार महोत्सव वैश्विक खरीदारों, निवेशकों और व्यापारिक प्रतिनिधिमंडलों को भारतीय उत्पादों और सेवाओं से जोड़ने का अवसर देता है। इससे नए व्यापारिक संबंध और निर्यात के अवसर बढ़ेंगे।
एसएचजी को बढ़ावा देने पर जोर
सीएआईटी के महासचिव और सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने मुख्यमंत्री के एमएसएमई, छोटे उद्योगों और व्यापारियों के विकास संबंधी प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री दिल्ली में सेल्फ हेल्प ग्रुप को बढ़ावा देना चाहती हैं। इसके लिए सीएआईटी और अन्य कारोबारी संगठन मिलकर प्रयास करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *