Headlines

Korba Hostel Warden Controversy | NSUI Protest Against Harassment


कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा स्थित 100 सीटर कन्या छात्रावास की छात्राओं की शिकायत के बाद NSUI की टीम छात्रावास पहुंची और छात्राओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। NSUI नेताओं ने छात्राओं की शिकायतों को गंभीर बताते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की म

.

छात्राओं ने अधीक्षिका पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

छात्राओं ने अधीक्षिका पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अधीक्षिका उनसे जबरन मालिश करवाती हैं और मना करने पर धमकी देती हैं। छात्राओं के मुताबिक, उनसे घरेलू और निजी काम भी करवाए जाते हैं।

छात्राओं ने खाने की व्यवस्था को लेकर भी शिकायत की है। उनका आरोप है कि मेन्यू के मुताबिक खाना नहीं दिया जाता और भोजन की गुणवत्ता भी खराब रहती है। खाना मांगने पर अधीक्षिका द्वारा कथित तौर पर अमानवीय भाषा का इस्तेमाल किया जाता है।

शिकायत और प्रदर्शन के बाद भी कार्रवाई नहीं

NSUI जिला सचिव इमरान अली ने बताया कि छात्राएं पहले भी संबंधित विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर चुकी हैं और प्रदर्शन भी किया था। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने जिला प्रशासन पर शिकायतों को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाया।

NSUI और अन्य छात्र संगठनों ने प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। इमरान अली ने कहा कि अगर इस अवधि में छात्राओं की मांगें नहीं मानी गईं और अधीक्षिका पर कार्रवाई नहीं हुई, तो 16वें दिन उग्र चक्का जाम किया जाएगा।

NSUI ने मामले की उच्चस्तरीय जांच, दोषियों पर कार्रवाई, छात्रावास में मेन्यू के अनुसार भोजन और उसकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही छात्राओं की सुरक्षा के लिए निगरानी समिति बनाने और अधीक्षिका को तत्काल हटाने की मांग भी की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *