![]()
रामपुर प्रखंड के करमचट थाना अंतर्गत शिवपुर गांव में एक 50 वर्षीय व्यक्ति की नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवपुर गांव निवासी स्वर्गीय कामेश्वर सिंह के पुत्र सुमन सिंह के रूप में हुई है। यह घटना उस समय हुई जब सुमन सिंह अपने घर से बुढ़वा मंदिर जा रहे थे। रास्ते में शिवपुरा नदी पर बने पुल को पार करते समय उनका पैर अचानक फिसल गया। पैर फिसलने के बाद सुमन सिंह गहरे पानी में चले गए
उस समय नदी का पानी पुल के थोड़ा ऊपर से बह रहा था। पैर फिसलने के बाद सुमन सिंह गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक के भाई सुधीर सिंह ने इस घटना की जानकारी दी है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। परिजन शव लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई।
Source link
शिवपुरा में व्यक्ति नदी में डूबा:पुल पार करते समय पैर फिसला, कुछ मिनटों में ही गायब, मौके पर हुई मौत
