India Pakistan Missile Attack Video; Lahore Karachi


1 वर्ष पहले

  • कॉपी लिंक

भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध के हालात बने हुए हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर कई वीडियो अलग-अलग दावों के साथ वायरल हो रहे हैं। भास्कर फैक्ट चैक में जानिए क्या है इन वीडियो का सच…

पहला वीडियो

लगातार सैकड़ों मिसाइल दागने का यह वीडियो बीती रात से X पर कई यूजर्स ने शेयर किया। दावा किया जा रहा है कि भारत ने लाहौर, कराची और इस्लामाबाद पर मिसाइल अटैक कर दिया। यति शर्मा नाम की एक वेरिफाइड यूजर ने लिखा- लाहौर पर इतनी मिसाइल मारी जा रही है कि गिन नहीं पाओगे। इस्लामाबाद और कराची पर भी हमला शुरू हो चुका है। INS विक्रांत ने लॉन्च कर दिया है। (अर्काइ‌व)

यति शर्मा नाम की यूजर की पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

यति शर्मा नाम की यूजर की पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

वीडियो का सच…

यह वीडियो Xakon नाम के यूट्यूब चैनल ने 2 जुलाई 2022 को अपलोड किया था। चैनल के मुताबिक, Arma 3 वीडियो गेम का वीडियो क्लिप है। वीडियो का लिंक…

यूट्यूब चैनल पर मौजूद वीडियो का स्क्रीनशॉट।

यूट्यूब चैनल पर मौजूद वीडियो का स्क्रीनशॉट।

साफ है कि वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा पूरी तरह गलत है। यह वीडियो हमले का नहीं बल्कि वीडियो गेम का है।

दूसरा वीडियो

सड़क पर मची तबाही और आगजनी का यह वीडियो कराची बंदरगाह का बताकर शेयर किया जा रहा है। मोहित नाम के एक यूजर ने लिखा- भारतीय नौसेना ने कराची बंदरगाह को तबाह कर दिया। (अर्काइव)

कराची बंदरगाह के नाम से शेयर किए जा रहे वीडियो का स्क्रीनशॉट।

कराची बंदरगाह के नाम से शेयर किए जा रहे वीडियो का स्क्रीनशॉट।

वीडियो का सच…

यह वीडियो Hakan Tuluhan नाम के यूट्यूब चैनल पर 1 फरवरी 2025 को अपलोड हुआ था। चैनल के मुताबिक, यह वीडियो अमेरिका के फिलाडेल्फिया शहर का है। जहां एक छोटा प्लेन क्रैश हो गया था। वीडियो का लिंक…

यूट्यूब चैनल पर मौजूद वीडियो का स्क्रीनशॉट।

यूट्यूब चैनल पर मौजूद वीडियो का स्क्रीनशॉट।

साफ है कि सोशल मीडिया पर इस वीडियो के साथ भी किया जा रहा दावा पूरी तरह गलत है।

तीसरा वीडियो

मिसाइल अटैक का एक वीडियो भारत का पाकिस्तान पर किए हमले का बताकर शेयर किया जा रहा है। क्रिएटली नाम के एक यूजर ने वीडियो शेयर कर लिखा- लाहौर में दिवाली। यूजर के शेयर की गई पोस्ट को अब तक 16 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। (अर्काइव)

यूजर के पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

यूजर के पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

वीडियो का सच…

यह वीडियो जनरल इंस्पेक्टर नाम के एक वेरिफाइड यूजर ने अपने X अकाउंट से 1 अक्टूबर 2024 को शेयर किया था। वीडियो शेयर कर यूजर ने लिखा था- इजराइल के नफातिम एयर बेस पर ईरानी मिसाइल अटैक का वीडियो। पोस्ट का लिंक…

1 अक्टूबर 2024 को शेयर किए गए पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

1 अक्टूबर 2024 को शेयर किए गए पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

साफ है यह वीडियो लाहौर पर भारत के हमले का नहीं है। वीडियो के साथ किया जा रहा दावा पूरी तरह गलत है।

————————

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता का AI जेनरेटेड वीडियो वायरल: इसमें जनरल शरीफ बोल रहे- भारत ने 2 JF-17 मार गिराया

पाकिस्तान के DGISPR (सेना के प्रवक्ता) जनरल अहमद शरीफ चौधरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो अहमद शरीफ ने भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने 2 पाकिस्तानी JF-17 विमान मार गिराए। शरीफ चौधरी ने कहा- खेद के साथ कहना पड़ रहा है कि हमने ड्यूटी के दौरान दो JF17 विमान खो दिए। यह नुकसान हमारे लिए सिर्फ नंबर्स नहीं एक जज्बाती धक्का है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *