![]()
जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली को लेकर छात्रों का आंदोलन रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। इसी बीच सरकार ने आंदोलन खत्म कराने के लिए एक और पहल की है। छात्रों को एक बार फिर वार्ता के लिए बुलाया है। एसडीओ और एडीएम लॉ एंड ऑर्डर रविवार देर शाम जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचे। आंदोलन कर रहे छात्रों को सरकार का वार्ता का आमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि यह वार्ता सोमवार दोपहर दो बजे से मोरहाबादी स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में होगी। छात्र कानूनी सलाहकार के साथ वार्ता में आएं। इधर, छात्रों का ऐलान… 20 को सीएम हाउस घेरेंगे आंदोलनरत छात्रों ने रविवार को अलबर्ट एक्का चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका। छात्रों ने अल्टीमेटम देते हुए कहा है अगर 18 अगस्त तक उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वे 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। इसमें हर जिले के छात्र शामिल होंगे। जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इसी बीच जेपीएससी-जेएसएससी न्याय मंच के चार और छात्र राजबल प्रसाद, उदय मेहता, राजीव कुमार कुशवाहा व उदय मंडल भूख हड़ताल पर बैठ गए। इससे भूख हड़ताल पर बैठने वालों की संख्या नौ हो गई।
Source link
छात्र आंदोलन का 23वां दिन:सरकार ने आज फिर छात्रों को वार्ता के लिए बुलाया
