Headlines

पूर्व सीएम भट्ठल के भतीजे AAP में शामिल:चंडीगढ़ में जॉइन की पार्टी, रंधावा के एक परिवार को 4 टिकट वाली बात से नाराज




पंजाब कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल के भतीजे सनमीक सिंह हेनरी सिद्धू आज आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए हैं। चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान AAP के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर पंजाब कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल भी मौजूद रहे। सनमीक सिंह ने कहा कि वह पिछले 20 वर्षों से कांग्रेस में बिना किसी स्वार्थ के काम कर रहे थे। कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा के हालिया बयान से उन्हें झटका लगा, जिसमें एक परिवार को दो से चार टिकट देने की बात कही गई थी। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया। राजिंदर कौर भट्ठल मेरी चाची हैं सनमीक सिंह ने कहा कि राजिंदर कौर भट्ठल मेरी चाची हैं। मैंने पिछले 20 वर्षों से बिना किसी स्वार्थ के कांग्रेस के लिए काम किया है। अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भी मुझे PCC का सदस्य बनाया था। आज जो लोग हमारे साथ खड़े हैं, वे हमारे साथ जुड़ी तीसरी पीढ़ी हैं। सनमीक सिंह ने कहा कि हम आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित हैं। यहां कार्यकर्ताओं को मान-सम्मान मिलता है। इसी वजह से मैंने आम आदमी पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया है। इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *