![]()
लुधियाना के साहनेवाल इलाके में सतसंग घर के गेट नंबर-2 के पास प्रॉपर्टी डीलर की दुकान पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि करीब 15 से 20 लोग ट्राली में गोबर लादकर इलाके में फेंकने पहुंचे थे। प्रॉपर्टी डीलर दर्शन ने जब उन्हें गोबर फेंकने से रोका तो विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए दर्शन और उसके बेटे के साथ मारपीट शुरू कर दी। गोबर फेंकने से रोकने पर शुरू हुआ विवाद
दर्शन के मुताबिक, इलाके में पहले भी कुछ लोग ट्राली में गोबर और अन्य वेस्ट लाकर फेंकते हैं। इलाके में केमिकल राख समेत अन्य वेस्ट फेंकने पर पाबंदी है। इसी वजह से जब वह मौके पर पहुंचे लोगों को गोबर फेंकने से रोकने लगे तो आरोपियों ने उनके साथ बहस और गाली-गलौज शुरू कर दी। 15 से 20 लोगों ने किया हमला
दर्शन ने आरोप लगाया कि कुछ ही देर में करीब 15 से 20 लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने उसके और उसके बेटे के साथ मारपीट की। आरोपियों ने दुकान पर भी हमला किया और पत्थर व ईंटें बरसाईं, जिससे दुकान के शीशे टूट गए। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मेडिकल करवाने अस्पताल पहुंचे तो वहां भी दिखे हमलावर
दर्शन ने बताया कि घटना के बाद वह अपना मेडिकल करवाने के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा। उसका आरोप है कि वहां भी हमलावर उससे पहले पहुंचे हुए थे। दर्शन का कहना है कि हमला करने वाले लोग इलाके के रहने वाले नहीं हैं और बाहरी हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद थाना साहनेवाल की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल सकती है, ताकि हमला करने वालों की पहचान की जा सके। फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही हमले में शामिल लोगों और विवाद के पूरे कारण का पता चल सकेगा।
Source link
लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर की दुकान पर हमला:गोबर फेंकने से रोकने पर हुआ विवाद, 15-20 लोगों ने ईंट-पत्थर मारकर तोड़े शीशे
