![]()
शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाने पर काम चल रहा है। आने वाले महीनों में सिक्योरिटी होल्ड एरिया का विस्तार करने की तैयारी है। पंजाब, हरियाणा आैर हिमाचल से देर रात एयरपोर्ट आने वाले ऐसे यात्री जिनकी तड़के फ्लाइट होती है,
.
एयरपोर्ट के नए सीईओ योगेश नागीच ने कहा कि ऐसे यात्री जो रात 9-10 बजे एयरपोर्ट पहुंचते हैं और उनकी फ्लाइट सुबह 5 बजे है, उन्हें भी रिटायरिंग रूम उपलब्ध कराने के विकल्प पर विचार किया जा रहा है। योगेश नागीच ने बताया कि वर्तमान में दो ही इंटरनेशनल फ्लाइट दुबई आैर अबुधाबी चल रही हैं।
चंडीगढ़ को अन्य डेस्टिनेशन से वन स्टॉप कनेक्ट करने के लिए सिंगापुर की फ्लाइट चलाने के लिए सभी एयरलाइंस को प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द सभी एयरलाइंस की मीटिंग बुलाई जा रही है, ताकि यहां से सिंगापुर की फ्लाइट शुरू हो सके। सिंगापुर उड़ान शुरू हुई तो चंडीगढ़ को एशिया-ऑस्ट्रेलिया का गेटवे मिलेगा। वन स्टॉप में टोक्यो, सिडनी, सियोल, बैंकॉक और यूरोप के कई शहरों तक चंडीगढ़ से ट्रेवल कर सकेंगे।
टॉयलेट और कुर्सियों पर भी फोकस…
सीईओ ने बताया कि टॉयलेट के रिनोवेशन को प्राथमिकता में रखा गया है। इसके अलावा यात्रियों के बैठने के लिए लगी पुरानी कुर्सियों को बदलने की योजना भी पाइपलाइन में है। अन्य यात्री सुविधाओं से जुड़े कई काम भी टीम को नोट कराए गए हैं।
एयरपोर्ट के सिक्योरिटी होल्ड एरिया में मौजूदा समय में यात्रियों की भीड़ और बैठने की जगह की समस्या सामने आ रही है। इसे देखते हुए आर्किटेक्ट से रिपोर्ट तैयार कराई गई है। कंसल्टेंट की रिपोर्ट को इंजीनियरिंग कॉलेज से वेटिंग कराया जाएगा। स्ट्रक्चर को सुरक्षित तरीके से बढ़ाने की मंजूरी मिलती है तो होल्ड एरिया का विस्तार किया जाएगा।
योगेश नागीच
सिक्योरिटी होल्ड एरिया भी होगा बड़ा
एयरपोर्ट के अगले चरण में कार्गो कनेक्टिविटी भी अहम मुद्दा होगी। इंटरनेशनल कार्गो सेवा को मजबूत करने की दिशा में संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। इससे चंडीगढ़ के साथ पंजाब, हरियाणा और हिमाचल के कारोबारियों को एयर नेटवर्क से जोड़ने में मदद मिल सकती है। एयरपोर्ट का इंटिग्रेटेड कार्गो कॉम्प्लेक्स डोमेस्टिक और इंटरनेशनल कार्गो के लिए तैयार किया गया है, जिसमें पेरिशेबल सामान के लिए भी सुविधाएं हैं।
