कार की तलाशी में मिली 7600 प्रतिबंधित टैबलेट-कैप्सूल:गश्त के दौरान 81,900 रुपए भी बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार




हनुमानगढ़ टाउन थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 7600 प्रतिबंधित टैबलेट और कैप्सूल बरामद किए हैं। इसके अलावा बिक्री से प्राप्त 81,900 रुपए भी जब्त किए गए हैं। बरामद दवाओं में 3200 टैपेंटाडोल टैबलेट और 4400 प्रेगाबालिन कैप्सूल शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, थाना प्रभारी लखवीर सिंह के नेतृत्व में शेरगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई राजाराम अपनी टीम के साथ मेगा हाईवे रोड पर शेरगढ़ चौकी के पास गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान एक संदिग्ध कार को रोका गया और उसकी तलाशी ली गई। तलाशी में भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाएं मिलने पर कार सवार तीनों व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया गया। आरोपियों से कार भी जब्त
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में योगेश (29), विनोद कुमार (31) और श्रवण सिंह (29) शामिल है। योगेश हनुमानगढ़ टाउन थाना क्षेत्र के कोहला का निवासी है, जबकि विनोद कुमार और श्रवण सिंह दूधवाला कॉलोनी, हनुमानगढ़ टाउन के रहने वाले हैं।
पुलिस ने प्रतिबंधित दवाओं के साथ-साथ आरोपियों की कार और 81,900 रुपए की बिक्री राशि भी जब्त की है। इस मामले में हनुमानगढ़ टाउन थाने में मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच एएसआई रामकुमार को सौंपी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *