![]()
नंदिनी नगर थाना क्षेत्र में करीब 35 साल की एक महिला पर एसिड से हमला करने का मामला सामने आया है। महिला दुर्ग से धमधा की ओर जल चढ़ाने के लिए जा रही थी। इसी दौरान आरोपी ने उस पर एसिड फेंक दिया। घटना की सूचना मिलते ही नंदिनी नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर घटना की पूरी वजह जानने में जुटी है। जंनकारी के अनुसार पोलुलिस को नंदिनी नगर थाना क्षेत्र में महिला पर एसिड अटैक की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार महिला और आरोपी पहले से एक-दूसरे को जानते थे। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। करीब छह महीने पहले दोनों एक ही कंपनी में काम करते थे। इसी दौरान दोनों के बीच जान-पहचान हुई थी। बाद में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि महिला पिछले कुछ दिनों से आरोपी से बातचीत नहीं कर रही थी। इससे आरोपी नाराज था। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि इसी नाराजगी में आरोपी ने महिला पर एसिड से हमला किया। जल चढ़ाने जा रही थी महिला पुलिस के मुताबिक, महिला दुर्ग से धमधा की ओर जल चढ़ाने के लिए जा रही थी। इसी दौरान उसके साथ यह घटना हुई। हमले के बाद महिला को चोट आई है। इस हमले में दो बच्चों के ऊपर भी एसिड की गिरा है। जिनका इलाज निजी अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी और पीड़िता पहले से परिचित हैं। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं और पहले एक ही कंपनी में काम कर चुके हैं। दोनों के बीच पहले से विवाद की बात भी सामने आई है। हालांकि, विवाद किस बात को लेकर था और एसिड अटैक की पूरी वजह क्या थी, इसकी जांच अभी जारी है। आरोपी से पूछताछ कर रही पुलिस एएसपी मणि शंकर चंद्र ने बताया कि आरोपी ने महिला के ऊपर बैटरी के पानी से हमला किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अब उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने घटना की योजना पहले से बनाई थी या गुस्से में आकर अचानक हमला किया। साथ ही एसिड कहां से लाया गया और घटना के पीछे पूरा विवाद क्या था, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, शुरुआती पूछताछ में आरोपी के महिला से नाराज होने की बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच आगे बढ़ने के बाद ही घटना की पूरी वजह साफ हो पाएगी
Source link
मंदिर में जल चढ़ाने जा रही महिला पर एसिड अटैक:6 महीने पहले साथ काम करते थे; महिला ने बातचीत बंद की तो युवक ने बदला लेने किया हमला
