Headlines

फिरोजपुर में परिवार पर नशीला पाउडर छिड़क कर चोरी:दीवार फांदकर घुसे चोर, 50 हजार रुपए, LED व सिलेंडर ले उड़े, सुबह जगे तो पता चला




फिरोजपुर जिले के गाँव पिंडी में चोरी की एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है। चोरों ने देर रात एक घर में दाखिल होकर सो रहे परिवार के सदस्यों पर कथित तौर पर कोई नशीली दवा छिड़क दी और उन्हें बेहोश करने के बाद बड़ी आसानी से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी घर से भारी नकदी और घरेलू सामान लेकर रफूचक्कर हो गए हैं। मकान मालिक के मुताबिक, वह रोज की तरह अपने भाई के साथ घर के आँगन में सो रहे थे। रात करीब 2:00 से 2:30 बजे के बीच वह लघुशंका (बाथरूम) के लिए उठे और वापस आकर सो गए। आरोप है कि इसके ठीक बाद चोर दीवार फांदकर घर के अंदर दाखिल हुए। उन्होंने सो रहे भाइयों पर किसी नशीली दवा का छिड़काव कर दिया और उनके ऊपर कंबल डाल दिया ताकि वे गहरी बेहोशी में चले जाएं। घर में बेटी की शादी की चल रही थी तैयारी सुबह काफी देर तक जब दोनों भाई नहीं उठे, तो मकान मालिक की पत्नी और अन्य परिजनों ने उन्हें जगाने का प्रयास किया। होश में आने के बाद जब उन्होंने घर की हालत देखी तो उनके होश उड़ गए। चोरों ने घर के तीन कमरों की बारीकी से तलाशी ली थी। पीड़ित परिवार के अनुसार, चोर करीब 50 हजार रुपये की नकदी, एक एलइडी (LED) टीवी, गैस सिलेंडर और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। परेशान परिवार ने बताया कि घर में उनकी बेटी की शादी भी तय हो चुकी है, जिसके लिए वे तैयारियां कर रहे थे। पुलिस ने शुरू की मामले की जांच सुबह वारदात का पता चलते ही परिवार ने तुरंत आपातकालीन नंबर 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुँची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर लिए हैं और अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर इलाके के संदिग्धों और सीसीटीवी (CCTV) फुटेज के आधार पर आगे की जाँच शुरू कर दी है। ़



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *