Headlines

स्टूडेंट्स को जागरूक करने स्कूलों में पहुंचे जज:गुड टच-बैड टच समझाया, पॉक्सो एक्ट की जानकारी दी




राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश चलाए जा रहे फ्लैगशिप कार्यक्रम ’’ट्रांसफार्मेटिव ट्यूस्डे’’ के तहत मंगलवार को दौसा जिले के स्कूलों में ’’शोषण के खिलाफ आवाज उठाओ-स्वयं अपने रक्षक बनोः अच्छा स्पर्श, बुरा स्पर्श-फर्क समझो, सुरक्षित रहो’’ विषय पर न्यायिक अधिकारियों द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्टूडेंट्स को जागरूक किया
शिविरों में न्यायिक अधिकारियों द्वारा स्टूडेंट्स को अच्छा स्पर्श (गुड टच) एवं बुरा स्पर्श (बैड टच) के बीच का अंतर समझाते हुए कहा कि यदि किसी भी प्रकार का स्पर्श भय, असहजता, शर्म या असुरक्षा का अनुभव कराए तो उसके खिलाफ तुरंत आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को शारीरिक, यौन तथा मानसिक दुर्व्यवहार के बारे में बताते हुए कहा कि किसी भी प्रकार का शोषण होने पर तत्काल इसकी जानकारी अपने माता-पिता, शिक्षक, प्रधानाचार्य अथवा किसी विश्वसनीय वयस्क को देने चाहिए। इन स्कूलों में पहुंचे न्यायिक अधिकारी
न्यायिक अधिकारी प्रेम राजेश ने रेलवे स्कूल, पोक्सो कॉर्ट की जज रेखा राठौड ने गवर्मेंट सीनियर स्कूल चावण्डेडा, एससी-एसटी कोर्ट की विशिष्ट जज नम्रता पारीक ने गवर्मेंट सीनियर स्कूल नांगल बैरसी, एमजेएम डॉ. ऋचा कौशिक ने गवर्मेंट सीनियर स्कूल कालोता, एसीजेएम शुभ्रा शर्मा ने गवर्मेंट सीनियर स्कूल जीरोता खुर्द, जज माधवी गोस्वामी ने सैंट जोन स्कूल, किशोर न्याय बोर्ड की प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट ऐश्वर्या सिंह ने गवर्मेंट सीनियर स्कूल पालावास, ग्राम न्यायालय के जज पुलकित शर्मा ने गवर्मेंट सीनियर स्कूल भेडोली, जज तिशान जांगिड ने एवीएम गुप्तेश्वर रोड, अक्षय अवस्थी ने गवर्मेंट सीनियर स्कूल बोरोदा तथा श्रद्धा शर्मा ने आनन्द शर्मा गवर्मेंट सीनियर स्कूल में स्टूडेंटस को जागरूक किया। हेल्पलाइन की जानकारी दी
न्यायिक अधिकारियों द्वारा स्टूडेंट्स को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन सहायता 112, पुलिस सहायता 100, महिला हेल्पलाइन 181, साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन 1930 तथा विधिक सेवा प्राधिकरण हेल्पलाइन 15100 के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही स्कूल में स्थापित ’’कोर्ट वाली दीदी’’ सुझाव/शिकायत पेटिका के माध्यम से भी अपनी शिकायत या सुझाव गोपनीय रूप से दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *