![]()
विधानसभा क्षेत्र भोआ के भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे और रावी दरिया पार के दर्जनों गांवों के निवासियों के लिए पंजाब सरकार ने बड़ा स्वास्थ्य तोहफा दिया है। सीमावर्ती कस्बे नरोट जैमल सिंह के मौजूदा अस्पताल को अपग्रेड कर ₹15 करोड़ की लागत से 100 बेड (बिस्तर) की क्षमता वाला अत्याधुनिक सब-डिविजनल अस्पताल बनाया जाएगा। इस ऐतिहासिक सौगात का आधिकारिक ऐलान पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने मंगलवार को भोआ क्षेत्र के गांव जसवाली स्थित रेस्ट हाउस में आयोजित एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया। जिन्होंने बताया कि लगातार डेढ़ साल तक मुख्यमंत्री से लेकर स्वास्थ्य मंत्री और सिविल सर्जन से बैठकों के बाद इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी मिली है। इमरजेंसी में अब नहीं दौड़ना पड़ेगा पठानकोट या अमृतसर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि नरोट जैमल सिंह और आसपास के सरहदी इलाकों की आबादी काफी समय से बेहतर इलाज के लिए संघर्ष कर रही थी। पुराने अस्पताल की सीमाएं: मौजूदा अस्पताल छोटा होने के कारण गंभीर बीमारियों और इमरजेंसी के समय मरीजों को 30 से 80 किलोमीटर दूर पठानकोट या अमृतसर रेफर करना पड़ता था। बॉर्डर बेल्ट को सीधी राहत: नए 100 बेड के अस्पताल के बनने से रावी दरिया पार और बॉर्डर के अंतिम गांवों में रहने वाले बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को उनके घर के पास ही विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं मिलेंगी। अस्पताल में मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं कैबिनेट मंत्री कटारूचक्क ने बताया कि ₹15 करोड़ के इस प्रोजेक्ट के तहत अस्पताल में सभी आधुनिक चिकित्सा सेवाएं विकसित की जाएंगी: 24×7 इमरजेंसी व ऑपरेशन थिएटर: गंभीर हादसों और मरीजों के लिए तत्काल ऑपरेशन व आपातकालीन सुविधाएं। जच्चा-बच्चा विभाग: गर्भवती महिलाओं के लिए डिलीवरी व सिजेरियन ऑपरेशन की विशेष व्यवस्था। ब्लड बैंक : आपात स्थिति और सर्जरी के दौरान खून की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए समर्पित ब्लड बैंक। सुव्यवस्थित OPD: मरीजों की जांच और पर्ची व्यवस्था को पूरी तरह डिजिटल और सुचारू बनाया जाएगा। डेढ़ साल की मेहनत रंग लाई, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य कटारूचक्क ने बताया कि वह पिछले डेढ़ साल से इस अस्पताल को अपग्रेड कराने के लिए स्वास्थ्य मंत्री, सिविल सर्जन पठानकोट और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ लगातार बैठकें कर रहे थे। आखिरकार सरकार ने इलाके की वास्तविक जरूरतों को देखते हुए इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी है। निर्माण कार्य जल्द शुरू कराकर इसे जनता को समर्पित किया जाएगा।
Source link
नरोट जैमल सिंह में बनेगा 100 बेड का सब-डिवीजनल अस्पताल:पठानकोट में कैबिनेट मंत्री कटारुचक्क बोले-पंजाब सरकार 15 करोड़ करेगी खर्च
