Headlines

42-टन शक्कर गायब होने का खुलासा, कानपुर से 3 गिरफ्तार:टोल पर ट्रक की नंबर प्लेट बदलकर की थी चोरी, 21.9 टन शक्कर बरामद




देवास पुलिस ने मंगलवार को 42 टन शक्कर गायब होने के मामले में तीन आरोपियों को कानपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 21.9 टन यानी 438 बोरी शक्कर, तीन वाहन, फर्जी नंबर प्लेट और 4 लाख रुपए बरामद किए हैं। मामला 30 जुलाई का है। महाराष्ट्र की एक निजी कपंनी से 840 बोरी शक्कर इंदौर के पाल्दा स्थित गोदाम के लिए भेजी गई थी। इसकी कीमत करीब 18.32 लाख रुपए थी। शक्कर ट्रक से भेजी गई। लेकिन गोदाम तक नहीं पहुंची। इसके बाद ट्रक चालक का मोबाइल भी बंद हो गया। इसकी शिकायत पर औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने केस दर्ज किया। टोल से गुजरने के बाद बदली दी नंबर प्लेट जांच में पता चला कि आरोपी शक्कर लेकर निकले थे फिर ट्रक के टोल से गुजरने के बाद उन्होंने उसकी नंबर प्लेट बदल दी। जांच महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश होते हुए उत्तर प्रदेश तक पहुंची। पुलिस ने 12 अगस्त को कानपुर में दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी की तलाश जारी पुलिस के अनुसार, उपेन्द्र भदौरिया को मामले का मुख्य आरोपी माना जा रहा है। गौरव सिंह, मोहित सिंह और अभय सिंह की भूमिका की भी जांच हो रही है। ये आरोपी फिलहाल फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में अनुज सिंह (24), गोविंद औमर (34) और विशाल साहू (19) शामिल हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *