![]()
मेवाड़ के कृष्णधाम श्री सांवलियाजी मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था एक बार फिर करोड़ों रुपए की दानराशि के रूप में सामने आ रही है। श्रावण मास कृष्ण पक्ष चतुर्दशी पर 11 अगस्त को खोली गई भंडार दानपेटी की काउंटिंग अब अपने अंतिम दौर तक पहुंच गई है। मंगलवार को हुए पांचवें राउंड में 73 लाख 32 हजार रुपए की गिनती हुई। इसके साथ ही अब तक पांच राउंड में कुल 27 करोड़ 64 लाख 42 हजार 100 रुपए की दानराशि सामने आ चुकी है। मंदिर प्रशासन के अनुसार दानपेटी में अभी कुछ राशि की काउंटिंग बाकी है, जिसे बुधवार 19 अगस्त को छठे राउंड में पूरा किया जाएगा। हर राउंड में करोड़ों की दानराशि श्री सांवलिया जी के भंडार दानपेटी की काउंटिंग एक ही दिन में पूरी नहीं होती। बड़ी मात्रा में दानराशि होने के कारण इसे अलग-अलग राउंड में गिना जा रहा है। बीच में अमावस्या, स्वतंत्रता दिवस और रविवार की छुट्टी के कारण काउंटिंग भी रोकनी पड़ी। इसके बावजूद हर राउंड में बड़ी रकम सामने आती रही। पहले तीन राउंड में ही 24 करोड़ रुपए से ज्यादा की गिनती हो गई थी। चौथे राउंड में 2 करोड़ 11 लाख रुपए मिले, जबकि पांचवें राउंड में 73 लाख 32 हजार रुपए निकले। अब अगला राउंड बुधवार को होगा। अब तक किस दिन कितनी हुई काउंटिंग – अब तक कुल: पांच राउंड में 27 करोड़ 64 लाख 42 हजार 100 रुपए की दानराशि गिनी जा चुकी है। अब आखिरी राउंड पर टिकी सबकी नजर मंदिर प्रशासन ने बताया कि दानपेटी में बची हुई राशि की काउंटिंग 19 अगस्त को छठे राउंड में की जाएगी। इसके बाद पूरी प्रक्रिया समाप्त होने पर कुल दानराशि का अंतिम आंकड़ा सार्वजनिक किया जाएगा। इसके अलावा ऑनलाइन और चेक के माध्यम से मिली राशि की भी गिनती होगी। सोने चांदी का तौल भी होगा।
Source link
सांवलिया सेठ के भंडार से निकले 27.64 करोड़ रुपए:पांचवें राउंड में हुई 73 लाख रुपए की काउंटिंग, कल भी होगी गिनती
