Headlines

पठानकोट के सुजानपुर में पुजारी से मारपीट:गावों के तीन चार लोगों पर लगाया आरोप, दूसरे पक्ष ने लड़की से बदसलूकी की बात कही




जिला पठानकोट के कस्बा सुजानपुर के गांव ‘शहर छन्नी’ स्थित स्थानीय मंदिर परिसर में एक कूरियर पार्सल को लेकर मंदिर के पुजारी और गांव के ही एक व्यक्ति के बीच हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक तरफ जहां पुजारी ने बिना वजह मारपीट के आरोप लगाए तो दूसरे पक्ष ने पुजारी पर दवाओं का पार्सल देने आई लड़की से बदसलूकी के आरोप लगाए। वहीं, इस प्रकरण का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग पुजारी के साथ धक्कामुक्की करते नजर आ रहे हैं। पंचायत और मंदिर कमेटी ने पुलिस को सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिल्हाल दोनों पक्षों ने पुलिस को शिकायत दी है। सुजानपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुजारी का आरोप-दवाइयों का पार्सल लेते वक्त किया हमला मंदिर के पुजारी अजय मूल रूप से बिहार के जिला गया के रहने वाले हैं और पिछले 25-26 सालों से इसी क्षेत्र में धार्मिक सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी है। इसमें उन्होंने बताया कि पुजारी ने बताया कि वह मंदिर परिसर में एक कूरियर डिलीवरी गर्ल से अपनी दवाइयों का पार्सल प्राप्त कर रहे थे। घसीटा और झाड़ू से मारपीट करने का आरोप इसी दौरान गांव का शमशेर सिंह अपने 3-4 साथियों के साथ वहां आया और बिना किसी वजह के विवाद करने लगा। पुजारी का आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें जबरन घसीटा, मारपीट की और झाड़ू से हमला कर दिया। इस दौरान उनके गले की धार्मिक माला व लॉकेट टूट गया और मोबाइल फोन छीनने की कोशिश भी की गई। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है। दूसरे पक्ष की सफाई: लड़की से की बदसलूकी दूसरी ओर, शमशेर सिंह और ग्रामीणों ने पुजारी द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को पूरी तरह से मनगढ़ंत और निराधार बताया है। शमशेर सिंह का कहना है कि उनकी बेटी पोस्ट ऑफिस में काम करती है। मंदिर में पार्सल देने गई बेटी के साथ पुजारी ने बदसलूकी की। मारपीट से किया इनकार इसी के संबंध में जब उनसे पूछा गया तो पुजारी भड़क गए और ग्रामीणों के साथ अभद्र भाषा व गाली-गलौज का इस्तेमाल करने लगे। उन्होंने कहा कि पुजारी खुद हाथापाई पर उतरे थे। माला तोड़ने, मोबाइल छीनने या झाड़ू से पीटने के सभी आरोप झूठे हैं। ग्रामीणों का दावा है कि पुजारी का रवैया अक्सर गांव वालों के प्रति अभद्र रहता है। पुलिस का बयान: दोनों पक्षों के बयान दर्ज, साक्ष्यों के आधार पर होगी कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही सुजानपुर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान कलमबद्ध किए जा रहे हैं। मंदिर परिसर व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *